{"_id":"60e6ff488ebc3ef84c5036b2","slug":"rss-meeting-from-thursday-campaigners-from-11-regions-will-gather-in-chitrakoot-sangh-chief-mohan-bhagwat-will-also-be-present","type":"story","status":"publish","title_hn":"संघ की महाबैठक गुरुवार से: चित्रकूट में 11 क्षेत्रों के प्रचारक जुटेंगे, मोहन भागवत भी मौजूद रहेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संघ की महाबैठक गुरुवार से: चित्रकूट में 11 क्षेत्रों के प्रचारक जुटेंगे, मोहन भागवत भी मौजूद रहेंगे
Thu, 08 Jul 2021 07:06 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Thu, 08 Jul 2021 07:06 PM IST
सार
संघ की अभा प्रांत प्रचारक बैठक में संगठन के अलावा देश व समाज से जुड़े तमाम मसलों व कोरोना की तीसरी लहर की चुनौतियों को लेकर भी मंथन होगा।
विज्ञापन
फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक चित्रकूट में गुरुवार से आयोजित हो रही है। हर साल यह बैठक जुलाई माह में होती है, लेकिन पिछले वर्ष कोरोना महामारी के कारण यह बैठक नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन
इस वर्ष चित्रकूट में ही यह बैठक हो रही है। इस वर्ष भी लागू कोरोना नियमों के अनुसार संख्या को नियंत्रित करने हेतु कुछ कार्यकर्ता यहां प्रत्यक्ष रूप से व कुछ आभासी (ऑनलाइन) माध्यम से जुड़ेंगे। 9 और 10 जुलाई को होने वाली बैठक में देश के 11 क्षेत्रों के 'क्षेत्र प्रचारक' तथा सह क्षेत्र प्रचारक शामिल होंगे। बैठक में विशेष रूप से संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत, सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले एवं सभी पांचों सहसरकार्यवाह उपस्थित रहेंगे। साथ ही संघ के सातों कार्य विभाग के अखिल भारतीय प्रमुख व सह प्रमुख सहभागी होंगे।
विज्ञापन
12 जुलाई को संघ के सभी 45 प्रांतों के प्रांत प्रचारक एवं सह प्रांत प्रचारक आभासी (ऑनलाइन) माध्यम से जुड़ेंगे। 13 जुलाई को विविध संगठन के अखिल भारतीय संगठन मंत्री आभासी माध्यम से बैठक में सहभागी होंगे। बैठक के लिए संघ के शीर्ष पदाधिकारी चित्रकूट पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
संगठन के अलावा अन्य मसलों पर भी होगी चर्चा
यह बैठक सामान्यतः संगठनात्मक विषयों पर केंद्रित रहेगी। साथ ही कोरोना के संक्रमण से पीड़ित लोगों की सहायता हेतु स्वयंसेवकों द्वारा किए गए देशव्यापी सेवा कार्यों की समीक्षा की जाएगी। संभावित तीसरी लहर के प्रभाव का आकलन करते हुए, इस हेतु आवश्यक कार्य योजना पर विचार होगा। इस दृष्टि से आवश्यक प्रशिक्षण एवं तैयारी पर भी विचार किया जाएगा।
अनलॉक की प्रक्रिया में धीरे-धीरे सामान्य हो रहे जनजीवन को देखते हुए संघ शाखाओं के संचालन की समीक्षा तथा योजनाओं पर बैठक में चर्चा अपेक्षित है। संघ शिक्षा वर्ग तथा विभिन्न प्रकार के संघ कार्यों का आकलन करते हुए नई योजनाओं पर विचार किया जाएगा। बैठक में सरसंघचालक एवं सभी प्रमुख अधिकारीयों के प्रवास की निश्चित योजना बनाई जाती है।
