फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   RG Kar Updates doctor rape and murder case CBI Probe West Bengal news in hindi

RG Kar Case: सीबीआई ने की टीएमसी नेता से पूछताछ, हड़बड़ी में मृतक का अंतिम संस्कार करवाने में था हाथ

Tue, 24 Sep 2024 04:38 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: श्वेता महतो Updated Tue, 24 Sep 2024 04:38 AM IST
सार

ऐसा बताया जाता है कि हड़बड़ी में मृतक का अंतिम संस्कार करवाने में टीएमसी नेता का बड़ा अहम हाथ था।। इससे पहले सीबीआई ने आरजी कर कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष के करीबी बिरुपाक्ष बिस्वास से भी पूछताछ की।

विज्ञापन
RG Kar Updates doctor rape and murder case CBI Probe West Bengal news in hindi
टीएमसी विधायक निर्मल घोष - फोटो : ANI

विस्तार

आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में जूनियर डॉक्टर के साथ दुष्कर्म व हत्या मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के रडार पर सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के विधायक निर्मल घोष और अस्पताल के फोरेंसिक विभाग के डॉक्टर-प्रोफेसर अपूर्व बिस्वास भी हैं। जांच एजेंसी ने सोमवार को दोनों को अपने साल्ट लेक स्थित दफ्तर में तलब किया और 7 घंटे पूछताछ की। जूनियर डॉक्टर की 9 अगस्त की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी थी और उसका शव अस्पातल के ही सेमिनार हॉल में मिला था।
विज्ञापन


मृतका का अंतिम संस्कार हड़बड़ी में कराने का आरोप
सीबीआई के एक अधिकारी ने बताया कि ऐसा संदेह है कि टीएमसी विधायक ने मृतक डॉक्टर के जल्दबाजी में अंतिम संस्कार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। घटना वाले दिन यानी 9 अगस्त को निर्मल घोष और अस्पताल के पूर्व प्राचार्य संदीप घोष के बीच फोन पर कई बार बातचीत हुई थी। टीएमसी विधायक उस दिन अस्पताल और अंतिम संस्कार स्थल के साथ ही कई जगहों पर दिखे थे। अधिकारी ने बताया कि एजेंसी जानना चाहती है कि टीएमसी विधायक और पूर्व प्राचार्य के बीच क्या बातचीत हुई थी। इस मामले में सीबीआई ने संदीप घोष समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले सीबीआई ने आरजी कर कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष के करीबी बिरुपाक्ष बिस्वास से भी पूछताछ की। उन पर विभिन्न अस्पतालों के जूनियर डॉक्टरों को डराने-धमकाने का आरोप लगाया गया था। बता दें कि सीबीआई ने अबतक इस मामले में पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। 
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला?
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज-अस्पताल में जूनियर डॉक्टर के साथ दरिंदगी की घटना नौ अगस्त की है। मृतक मेडिकल कॉलेज में चेस्ट मेडिसिन विभाग की स्नातकोत्तर द्वितीय वर्ष की छात्रा और प्रशिक्षु डॉक्टर थीं। आठ अगस्त को अपनी ड्यूटी पूरी करने के बाद रात के 12 बजे उसने अपने दोस्तों के साथ डिनर किया। इसके बाद से महिला डॉक्टर का कोई पता नहीं चला। घटना के दूसरे दिन सुबह उस वक्त मेडिकल कॉलेज में हड़कंप मच गया जब चौथी मंजिल के सेमिनार हॉल से अर्ध नग्न अवस्था में डॉक्टर का शव बरामद हुआ। घटनास्थल से मृतक का मोबाइल फोन और लैपटॉप बरामद किया गया। पोस्टमॉर्टम की शुरुआती रिपोर्ट से पता चला है कि महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म की घटना हुई थी। जूनियर महिला डॉक्टर का शव गद्दे पर पड़ा हुआ था और गद्दे पर खून के धब्बे मिले। शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बताया गया है कि मृतक महिला डॉक्टर के मुंह और दोनों आंखों पर था। गुप्तांगों पर खून के निशान और चेहरे पर नाखून के निशान पाए गए। होठ, गर्दन, पेट, बाएं टखने और दाहिने हाथ की उंगली पर चोट के निशान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed