फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Remains of 167 million years old dinosaur sauropod found for the first time in country

GSI: देश में पहली बार मिले 16.7 करोड़ साल पुराने डायनासोर सॉरोपॉड के अवशेष, थार में मिला जीवाश्म

Sun, 27 Aug 2023 05:50 AM IST
जलज मिश्रा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Sun, 27 Aug 2023 05:50 AM IST
सार

जर्नल साइंटिफिक रिपोर्ट्स में प्रकाशित पेपर में टीम ने जीवाश्म, इसकी स्थिति और मध्य जुरासिक के अन्य डायनासोरों के साथ तुलनात्मक रूप से यह कहां ठहरता है, इसका वर्णन किया है।

विज्ञापन
Remains of 167 million years old dinosaur sauropod found for the first time in country
डायनासोर - फोटो : iStock

विस्तार

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान और भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के पुरातत्वविदों की एक टीम ने भारत में डाइक्रायोसॉरिड सॉरोपॉड के पहले अवशेषों का पता लगाया है।

विज्ञापन

जर्नल साइंटिफिक रिपोर्ट्स में प्रकाशित पेपर में टीम ने जीवाश्म, इसकी स्थिति और मध्य जुरासिक के अन्य डायनासोरों के साथ तुलनात्मक रूप से यह कहां ठहरता है, इसका वर्णन किया है। यह जीवाश्म राजस्थान के जैसलमेर शहर के पास थार रेगिस्तान में मिले। पहले के शोध से पता चला है कि मेसोजोइक युग के यह क्षेत्र टेथिस महासागर के किनारे एक तटरेखा थी। जीवाश्म लगभग 16.7 करोड़ वर्ष पहले का है और इसकी पहचान डाइक्रेओसॉरिड्स के रूप में की गई है, जो लंबी गर्दन वाले डायनासोरों का एक समूह था जो वनस्पति खाते थे। यह भारत में पाए जाने वाले समूह का पहला सदस्य है और दुनिया में सबसे पुराना है। प्राचीन काल के सॉरोपोड्स, सॉरीशियन डायनासोर का एक विशिष्ट समूह जो क्रेटेशियस के अंत तक स्थलीय वातावरण पर हावी रहा इसकी विशेषता छोटी खोपड़ी, लंबी गर्दन और पूंछ थी।

विज्ञापन

खोज का नाम थारोसॉरस इंडिकस
टीम ने खोज का नाम थारोसॉरस इंडिकस रखा है। यह डिप्लोडोकोइड्स नामक एक बड़े समूह का हिस्सा है, जिनके लंबे शरीर और गर्दन के पीछे स्पाइक्स थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed