फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ramdas Athawale says BJP & Shiva Sena decided to give 18 seats to allies, we want 10 seats

रामदास अठावले ने कहा- सहयोगी दलों को 18 सीटें देगी भाजपा-शिवसेना, अपने चिह्न पर लड़ेंगे चुनाव

Thu, 05 Sep 2019 03:02 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Sneha Baluni Updated Thu, 05 Sep 2019 03:02 PM IST
विज्ञापन
Ramdas Athawale says BJP & Shiva Sena decided to give 18 seats to allies, we want 10 seats
रामदास अठावले (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय मंत्री और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आरपीआई) के नेता रामदास अठावले का कहना है कि भाजपा और शिवसेना ने अपने सहयोगी दलों को 18 सीटें देने का फैसला किया है। आरपीआई ने मांग की है कि 18 में से 10 सीटें उसे दी जाएं। हम महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में अपने चुनाव चिह्न पर चुनाव लड़ेंगे। हम भाजपा के चुनाव चिह्न पर चुनाव नहीं लड़ना चाहते।

विज्ञापन

 

वहीं शिवसेना ने बीते एक महीने में सीट बंटवारे पर बैठक के लिए तीन बार अनौपचारिक प्रस्ताव दिया, जिसका भाजपा ने कोई जवाब नहीं दिया। भाजपा सूत्रों की मानें तो पार्टी की योजना शिवसेना को 288 में से अधिकतम 100 सीटें देने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह शुरुआत में शिवसेना को इससे भी कम सीटें देने का प्रस्ताव रखेगी। लोकसभा चुनाव परिणाम और उसके बाद कराए गए कई आंतरिक सर्वे में भाजपा को वहां स्पष्ट बहुमत मिल रहा है। सूत्रों के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों में एनसीपी और कांग्रेस के कई जमीनी दिग्गज नेता भाजपा में शामिल हुए हैं।


लिहाजा, शिवसेना को आधी सीटें देने का कोई सवाल ही पैदा नहीं होता। वैसे, शीर्ष नेतृत्व ने राज्य इकाई को सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी करने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed