फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ram Mandir can be inaugurated by PM Modi on any date between 22 to 24 January

Ram Mandir: केवल एक लाख भाग्यशाली लोगों को मिलेगा ये मौका, राम मंदिर के उद्घाटन पर भीड़ संभालना बड़ी चुनौती

Fri, 04 Aug 2023 05:21 PM IST
Amit Sharma Digital अमित शर्मा
Updated Fri, 04 Aug 2023 05:21 PM IST
विज्ञापन
सार
Ram Mandir: श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट सूत्रों के अनुसार मंदिर के गर्भगृह के आसपास लगभग 70 एकड़ भूमि की उपलब्धता होगी, जहां मेहमानों को बिठाया जाएगा। इस परिसर में लगभग पांच हजार कुर्सियां लगाई जाएंगी...
loader
Ram Mandir can be inaugurated by PM Modi on any date between 22 to 24 January
Ram Mandir Bhumi Pujan - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

अयोध्या में बन रहे भगवान राम के मंदिर का उद्घाटन कब होगा, इस पर अटकलबाजी जारी है। बहुत संभावना है कि 22 से 24 जनवरी के बीच किसी तिथि पर इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा कराया जाए। तिथि पर अंतिम निर्णय प्रधानमंत्री कार्यालय लेगा। इस कार्यक्रम में कितने लोगों को शामिल होने का अवसर मिलेगा, इसका आकलन किया जा रहा है। राम मंदिर ट्रस्ट का अनुमान है कि स्थान की सीमित उपलब्धता के चलते इस एतिहासिक अवसर पर अधिकतम एक लाख लोगों को ही उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिल पाएगा।  

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट सूत्रों के अनुसार मंदिर के गर्भगृह के आसपास लगभग 70 एकड़ भूमि की उपलब्धता होगी, जहां मेहमानों को बिठाया जाएगा। इस परिसर में लगभग पांच हजार कुर्सियां लगाई जाएंगी। इससे अधिक आने वाले मेहमानों को मुख्य परिसर के दूर से ही उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिल पाएगा।

ट्रस्ट के लोगों का अनुमान है कि इस एतिहासिक अवसर में शामिल होने के लिए भारी संख्या में लोग अयोध्या पहुंचने की कोशिश कर सकते हैं। यह संख्या चार से पांच लाख तक हो सकती है। लेकिन अयोध्या में सुविधाओं की सीमित उपलब्धता को देखते हुए इसे संभालना मुश्किल हो सकता है। ऐसे में आसपास के लोगों से यही अनुरोध किया जाएगा कि वे मंदिर के उद्घाटन अवसर के बाद मंदिर का दर्शन करें।

'पूरे देश के बड़े मंदिरों में होगी पूजा-पाठ'

राम मंदिर के उद्घाटन के दिन पूरे देश के सभी बड़े मंदिरों में उद्घाटन कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किए जाने की तैयारी चल रही है। अयोध्या में मंदिर के उद्घाटन के समय इन मंदिरों में भी पूजा-पाठ और प्रसाद वितरण कार्यक्रम करने की तैयारी है। ट्रस्ट का अनुमान है कि ऐसा कर उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचने वाले भक्तों की संख्या सीमित करने में भी मदद मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed