फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rajsamand Congress candidate Damodar's wife richer than him; Neither house nor car in name of BJP candidate

राजसमंद लोकसभा सीट: कांग्रेस उम्मीदवार दामोदर से ज्यादा अमीर उनकी पत्नी; BJP उम्मीदवार के नाम पर न घर- न गाड़ी

Tue, 16 Apr 2024 06:23 AM IST
निर्मल कांत एजेंसी, जयपुर।
एजेंसी, जयपुर। Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 16 Apr 2024 06:23 AM IST
सार

Lok Sabha Election: राजसमंद से भाजपा की उम्मीदवार महिमा कुमारी कहने को तो पूर्व मेवाड़ राजघराने की बहू हैं, लेकिन उनके नाम पर न घर है, न गाड़ी। महिमा के पास कुल 24.81 लाख रुपये की संपत्ति है।

विज्ञापन
Rajsamand Congress candidate Damodar's wife richer than him; Neither house nor car in name of BJP candidate
दामोदर प्रसाद गुर्जर, महिमा कुमारी - फोटो : चुनाव आयोग शपथ पत्र

विस्तार

राजस्थान की राजसमंद लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी महिमा कुमारी के खिलाफ कांग्रेस के टिकट पर चुनावी मैदान में उतरे दामोदर प्रसाद गुर्जर की कुल संपत्ति 5.19 करोड़ रुपये है। इसमें उनकी पत्नी की 3.89 करोड़ की संपत्ति भी शामिल हैं।

विज्ञापन

 

दंपती के पास कोई वाहन नहीं है। दामोदर के पास जहां 1.10 करोड़ की अचल और 19.50 लाख की चल संपत्ति है, वहीं, पत्नी के पास क्रमशः 3.50 करोड़ और 3.95 लाख की संपत्ति है। गुर्जर के पास 67 लाख का 10 तोला सोना है, जबकि उनकी पत्नी के पास 3.30 करोड़ की कृषि भूमि, 80 लाख के दो घर और 50 तोला सोना है, जिसकी कीमत 33.50 लाख है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

राजघराने की बहू...न घर और न ही गाड़ी
राजसमंद से भाजपा की उम्मीदवार महिमा कुमारी कहने को तो पूर्व मेवाड़ राजघराने की बहू हैं, लेकिन उनके नाम पर न घर है, न गाड़ी। महिमा के पास कुल 24.81 लाख रुपये की संपत्ति है। पति और नाथद्वारा भाजपा विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़ 87.19 लाख की संपत्ति के मालिक हैं।

विज्ञापन

दंपती के नाम पर कोई जमीन दर्ज नहीं है। महिमा के पास एक लाख, जबकि पति के पास 35 हजार रुपये नकद हैं। महिमा के पास 21.90 लाख के जेवर हैं। पति के पास 40.62 लाख के जेवरात हैं। इसके अलावा, पति के पास दो कार है। इनमें से 16 लाख की कार हाल में खरीदी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed