फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rajnath Singh highlights India's economic rise launch MJ Akbar's book

Rajnath Singh: रक्षा मंत्री बोले- बढ़ रही देश की आर्थिक ताकत, जल्द बनेगी दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था

Mon, 06 Oct 2025 10:47 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 06 Oct 2025 10:47 PM IST
सार

Rajnath Singh: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एमजे अकबर की किताब के विमोचन के दौरान भारत की बढ़ती आर्थिक ताकत और राजनीतिक स्थिरता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारत विश्व की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था है और जल्दी तीसरे स्थान पर पहुंचने वाला है। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी अकबर की किताब और लेखन शैली की प्रशंसा की।

विज्ञापन
Rajnath Singh highlights India's economic rise launch MJ Akbar's book
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह। - फोटो : एक्स/राजनाथ सिंह

विस्तार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को पूर्व विदेश राज्यमंत्री एमजे अकबर की किताब 'आफ्टर मी, कैओस: एस्ट्रोलॉजी इन द मुगल एम्पायर' के विमोचन कार्यक्रम के दौरान भारत की बढ़ती आर्थिक ताकत और राजनीतिक स्थिरता पर जोर दिया। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान भी शामिल हुए। 
विज्ञापन


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भारत इस समय दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और जल्द ही यह तीसरे स्थान पर पहुंचने की ओर बढ़ रहा है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: जब बच्चे गुफा में रह रहे थे, तब आप गोवा में क्या कर रहे थे? शीर्ष कोर्ट ने इस्राइली कारोबारी को लगाई फटकार
विज्ञापन
विज्ञापन


राजनाथ सिंह ने कहा, वर्तमान में भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। भारत तेजी से तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में अग्रसर है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत में राजनीतिक स्थिरता हैं और उसकी स्थिति दक्षिण एशिया के कुछ अन्य देशों की अस्थिरता से बिल्कुल अलग है। उन्होंने कहा, अगर आप कुछ दक्षिण एशियाई देशों को देखें, तो आपको समझ में आएगा कि भारत कितना स्थिर है। पाकिस्तान की वर्तमान स्थिति को देखते हुए, उसका भविष्य क्या होगा यह केवल भगवान ही जानता है। मैं इसके भविष्य के बारे में कुछ नहीं कहना चाहता। 


अजीत डोभाल ने की अकबर की लेखन शैली की प्रशंसा
इस कार्यक्रम में मौजूद राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने भी किताब की सराहना की और कहा कि यह इतिहास और संस्कृति की एक अनोखी झलक देती है। उन्होंने कहा, यह किताब मूल रूप से यह समझने में मदद करती है कि मुगल काल में चीजों को कैसे देखा और समझा जाता था। उन्होंने एमजे अकबर की शोध आधारित लेखन शैली की प्रशंसा की।

ये भी पढ़ें: सीजेआई गवई पर हुए हमले की सोनिया गांधी ने की निंदा; कहा- यह हमला संविधान पर हमले जैसा

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एमजे अकबर की लेखनी की सराहना करते हुए उन्हें भारतीय साहित्य में एक खास व्यक्तित्व बताया। उन्होंने कहा, अकबर साहब भारतीय साहित्य की दुनिया में एक चमकते हुए सितारे हैं। वह एक ऐसे बुद्धिजीवी हैं जो एक ओर विद्वान की तरह गंभीरता से लिखते हैं, वहीं दूसरी ओर कथाकार की सुंदरता भी उनके लेखन में दिखाई देती है। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed