{"_id":"61e9618ab86ce022d91ce1cf","slug":"rajasthan-two-trucks-collide-due-to-dense-fog-three-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: घने कोहरे के कारण दो ट्रकों में टक्कर, तीन की मौत, जानिए पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: घने कोहरे के कारण दो ट्रकों में टक्कर, तीन की मौत, जानिए पूरा मामला
Thu, 20 Jan 2022 11:16 PM IST
न्यूज डेस्क
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: न्यूज डेस्क
Updated Thu, 20 Jan 2022 11:16 PM IST
सार
सूरतगढ़ सदर थाना क्षेत्र में हुई इस दुर्घटना में दोनों वाहनों के चालक और एक सहायक की मौत हो गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में गुरुवार को दो ट्रकों में टक्कर होने से तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। थाना प्रभारी (एसएचओ) सुभाष चंद ने कहा कि यह हादसा सूरतगढ़ के पालीवाला गांव के पास घने कोहरे के कारण हुआ। दिखाई ना देने की वजह से दोनों ट्रकों में भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन
मामले की जांच जारी
थाना प्रभारी ने आगे बताया कि, सूरतगढ़ सदर थाना क्षेत्र में हुई इस दुर्घटना में दोनों वाहनों के चालक और एक सहायक की मौत हो गई है। चालक की पहचान चुरू निवासी रामचंद्र जाट (24) के रूप में हुई है। वहीं अभी तक दूसरे ड्राइवर और हेल्पर की पहचान नहीं की जा सकी है।
विज्ञापन
शव घरवालों को सौंपा गया
एसएचओ ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद चालक का शव परिजनों को सौंप दिया गया है।