फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Crime News: RSS convenor murdered in Chittorgarh, section 144 imposed in the city

Rajasthan Crime: चित्तौड़गढ़ में RSS संयोजक की हत्या, शहर में धारा 144 लागू 

Wed, 01 Jun 2022 07:52 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Wed, 01 Jun 2022 07:52 AM IST
सार

बताया जा रहा है कि यह हत्या आपसी विवाद के कारण हुई। आरएसएस संयोजक एक कार्यक्रम से लौट रहे थे, तभी उन पर हमला हुआ और वह घायल हो गए। इसके बाद हिंदू पक्ष के लोगों ने शहर में जमकर प्रदर्शन किया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। 

विज्ञापन
Rajasthan Crime News: RSS convenor murdered in Chittorgarh, section 144 imposed in the city
राजस्थान पुलिस(फाइल) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के संयोजक रत्न सोनी की हत्या कर दी गई। इस वारदात के बाद शहर में तनाव हो गया। इसके बाद प्रशासन ने पूरे शहर में धारा 144 लागू कर दी है। बताया जा रहा है कि आरएसएस संयोजक रत्न सोनी देर रात एक कार्यक्रम में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान आपसी झगड़े में दूसरे समुदाय के लोगों ने उस पर हमला कर दिया। इस हमले में रत्न सोनी की मौत हो गई। 

विज्ञापन


हत्या से गुस्साए हिंदू पक्ष के लोगों ने शहर के मुख्य चौराहे को जाम कर दिया। यहां रातभर प्रदर्शन चला। प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। पुलिस ने बताया पूरे शहर में अलर्ट जारी किया गया है और अतिरिक्त पुलिसबल को तैनात किया जा रहा है। 
विज्ञापन


आपसी झगड़े में हुई मौत 
पुलिस के मुताबिक, घटना कच्ची बस्ती क्षेत्र की है। यहां कुछ युवकों ने रत्न सोनी पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। इसके बाद उदयपुर अस्पताल ले जाते वक्त उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना से नाराज हिंदू पक्ष के लोगों ने शहर के सुभाष चौराहे को पूरी तरह से जाम कर दिया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों के परिजन हिरासत में 
पुलिस ने आरोपियों के परिजनों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस के मुताबिक, स्थिति नियंत्रण में बनी हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed