फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Chief Secretary daughter imposed on charges of sexual exploitation

राजस्थान सरकार के अफसर पर बेटी ने लगाए संगीन आरोप

Sat, 10 Sep 2016 07:41 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जयपुर 
ब्यूरो/ अमर उजाला, जयपुर  Updated Sat, 10 Sep 2016 07:41 PM IST
विज्ञापन
 Rajasthan Chief Secretary daughter imposed on charges of sexual exploitation
torture

राजस्थान के मुख्य सचिव ओ.पी.मीणा पर उन्हीं की बेटी ने खुद और अपनी मां पर प्रताडना का आरोप लगाया है। बेटी इंग्लैंड में रहती है और मीणा की पत्नी गीता सिंह देव नेषनिवार को यहां मीडिया के सामने बेटी की ओर से भेजे गए ई-मेल को उजागर किया है। इस ई-मेल में बेटी ने अपने पिता पर कई संगीन आरोप लगाए है। गीतासिंह देव का कहना है कि ओ.पी.मीणा अब मुख्य सचिव हो गए हैं और यही कारण है कि उनकी कहीं सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने अब इस मामले में प्रधानमंत्री से मुलाकात का समय मांगा है। 

विज्ञापन


गीता सिंह देव स्वयं राजस्थान प्रषासनिक सेवा की वरिष्ठ अधिकारी हैं। मीणा के साथ 1982 में उनकीषादी हुई थी और 1984 मे बेटी का जन्म हुआ था। इनके बीच लम्बे समय से विवाद चल रहा है और सितम्बर 2015 में गीता सिंह देव की ओर से पुलिस में प्रताडना व मारपीट का मामला भी दर्ज कराया गया है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि बेटी के जन्म के बाद से ही मीणा और उनका परिवार उनके साथ मारपीट करता रहा है। 

विज्ञापन

गीता सिंह ने मीडिया के समक्ष आरेप लगाया

 Rajasthan Chief Secretary daughter imposed on charges of sexual exploitation
डेमो पिक

गीता सिंह ने मीडिया के समक्ष आरेप लगाया कि मीणा और उनका परिवार बेटा चाहता था और बेटी होने के कारण उन्हें प्रताडित किया जाने लगा। उनके साथ मारपीट की जाती थी। उन्हें खर्चा भी नहीं दिया जाता था। गीता सिंह देव का आरोप है कि इस मामले में पहले तो पुलिस केस ही दर्ज नहीं कर रही थी, उन्होंने कोर्ट में परिवाद दिया और कोर्ट के आदेष से मामला दर्ज हुआ।

अब यह मामला हाईकोर्ट में चल रहा है और उनकी बेटी इस समय इंग्लैंड में रहती है। ऐसे में उनकी बेटी ने ईमेल के जरिए अपने बयान कोर्ट को भेजे है। इस बयान में बेटी ने मां के साथ मारपीट की बात तो कही है साथ ही खदु के साथ भी यौन उत्पीडन का आरोप लगाया है। बयान में कहा गया है कि जब वह 10-12 साल की थी तो ओ.पी.मीणा उनके साथ गलत हरकतें थे।

इतने समय तक यह मामला उजागर नहीं करने के सवाल पर गीतासिंह का कहना था कि वे परिवार का मामला होने के कारण इसे बाहर नहीं लाना चाहती थी, लेकिन अब उन्हें लग रहा है कि कहीं भी उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। इसी के चलते वे अब प्रधानमंत्री से मिलेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed