{"_id":"5ae0471d4f1c1b64098b6569","slug":"railway-protection-force-constable-jumped-out-of-a-moving-train-to-foils-rape-attempt","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलती ट्रेन में युवक कर रहा था महिला से रेप की कोशिश, RPF कॉन्सटेबल ने ऐसे छुड़ाया चंगुल से","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चलती ट्रेन में युवक कर रहा था महिला से रेप की कोशिश, RPF कॉन्सटेबल ने ऐसे छुड़ाया चंगुल से
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Updated Wed, 25 Apr 2018 02:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लगातार रेप की बढ़ती घटनाओं के बीच चेन्नई से एक मामला सामने आया है। यहां MRTC की चलती ट्रेन में एक 26 साल के युवक ने महिला का रेप करने की कोशिश की। लेकिन वक्त रहते रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स के कॉन्सटेबल (RPF) ने महिला को युवक के चंगुल से छुड़ा लिया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक जब ट्रेन चिंतापद्रिपेड स्टेशन से आगे निकली तो 26 साल के के. शिवाजी ने दूसरे कम्पार्टमेंट से एक महिला के चीखने की आवाजें सुनीं। वह वेस्टिब्यूलर होने के कारण ट्रेन में घुस नहीं सकता था। लेकिन जैसे ही ट्रेन पार्क स्टेशन पर पहुंची तो वह कूदकर उस कम्पार्टमेंट में चढ़ गया। उसने देखा कि एक युवक महिला का रेप करने की कोशिश कर रहा है। शिवाजी ने उसे धकेलकर महिला को बचाया। जिसके बाद 25 वर्षिय महिला को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन
आरोपी को पकड़कर एग्मोर गवर्नमेंट रेलवे पुलिस को सौंप दिया गया है। आरोपी की पहचान सथ्यराज के तौर पर हुई है जो वेलाचेरी का रहने वाला है।