फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahuls question: how is Adanis wealth increased by 50 per cent when all are struggling with epidemics?

राहुल का सवाल : सभी कर रहे महामारी से संघर्ष तो अडानी की संपत्ति 50 फीसदी कैसे बढ़ी? 

Sat, 13 Mar 2021 06:20 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 13 Mar 2021 06:20 PM IST
विज्ञापन
Rahuls question: how is Adanis wealth increased by 50 per cent when all are struggling with epidemics?
राहुल गांधी - फोटो : ANI

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को सवाल किया कि जब कोरोना महामारी के कारण हर कोई संघर्ष करता नजर आ रहा है तो फिर उद्योगपति गौतम अडानी की संपत्ति 50 फीसदी कैसे बढ़ गई?

विज्ञापन

राहुल गांधी ने यह टिप्पणी उस वक्त की है, जब एक खबर में कहा गया है कि 2021 में अडानी की संपत्ति 16.2 अरब डॉलर बढ़कर 50 अरब डॉलर हो गई। कांग्रेस नेता ने यह खबर साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘2020 में आपकी संपत्ति कितनी बढ़ी? जब उन्होंने 12 लाख करोड़ रुपये बनाए और उनकी संपत्ति 50 फीसदी गढ़ गई तो आप लोग संघर्ष कर रहे थे। क्या आप बता सकते हैं कि ऐसा क्यों है?’

विज्ञापन

कमाई में जेफ बेजोस व मस्क को पछाड़ा
उल्लेखनीय है कि ब्लूमबर्ग बिलियनेयर सूचकांक की रिपोर्ट के मुताबिक, बीते कुछ महीनों में अडानी की दौलत 16.2 अरब डॉलर से बढ़कर 50 अरब डॉलर पहुंच गई। इस दौरान भारतीय उद्योगपति बेजोस और मस्क को पीछे छोड़कर दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले व्यक्ति बन गए। इस साल अडानी समूह के एक शेयर को छोड़कर सबमें 50 फीसदी से लेकर 96 फीसदी तक तेजी रही। इस दौरान एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की दौलत भी 8.1 अरब डॉलर बढ़ी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed