फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul on twitter brutal lynching of this young man by a mob in Jharkhand is a blot on humanity

राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा- झारखंड की घटना मानवता पर धब्बा, सत्तासीनों की खामोशी हैरान करने वाली

Wed, 26 Jun 2019 03:27 AM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Avdhesh Kumar Updated Wed, 26 Jun 2019 03:27 AM IST
विज्ञापन
Rahul on twitter brutal lynching of this young man by a mob in Jharkhand is a blot on humanity
mob lynching - फोटो : ANI
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने झारखंड में एक युवक की भीड़ द्वारा कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या किए जाने की घटना को मानवता पर धब्बा करार देते हुए मंगलवार को कहा कि इस पर केंद्र एवं राज्य सरकार के ताकतवर लोगों की खामोशी हैरान करने वाली है।
विज्ञापन


गांधी ने ट्वीट कर कहा, 'झारखंड में युवक की बर्बरता से पीट-पीटकर हत्या किया जाना मानवता पर धब्बा है। पुलिस की बर्बरता यह है कि उसने इस घायल लड़के को चार दिन तक अपनी हिरासत में रखा। यह हैरान करने वाला है। उन्होंने कहा कि हैरान करने वाली बात यह भी है कि भाजपा शासित केंद्र और राज्य सरकार के ताकतवर आवाजें खामोश हैं।
विज्ञापन


खबरों के मुताबिक, झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के घातकीडीह गांव में पिछले दिनों भीड़ ने तबरेज अंसारी को चोरी के आरोप में कथित तौर पर बेरहमी से पिटाई की और उससे ‘जय श्रीराम' और ‘जय हनुमान' के नारे लगवाये। बाद में इलाज के दौरान अंसारी की मौत हो गयी। इस मामले में 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed