अविश्वास प्रस्ताव पर लोकसभा में चर्चा के दौरान शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने बीते चार साल में मोदी सरकार की असफलताओं का जिक्र किया। उन्होंने नोटबंदी, किसानों और राफेल डील जैसे मुद्दों पर केंद्र की असफलताएं गिनाई। भाषण खत्म करने के बाद वह पीएम के पास पहुंचे और उन्हें गले भी लगया। आईए जानते हैं कांग्रेस अध्यक्ष के भाषण की 10 बड़ी बातें:-
आंख नहीं मिला सकते प्रधानमंत्री...
1. 'मैं भाजपा और आरएसएस का धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने मुझे हिंदू होने और शिवजी का मतलब समझाया। राहुल ने पीएम से कहा कि मैं आपके लिए पप्पू हो सकता हूं। यह कहने के बाद वह पीएम मोदी से गले मिले।'
मेरा धर्म बताने के लिए धन्यवाद...
2. 'पीएम मोदी और अमित शाह अलग तरह के नेता हैं और सत्ता को छोड़ना नहीं चाहते। पीएम देश की जनता की आवाज को दबाना चाहते हैं।'
जुमले भी गिना दिए...
3. 'हत्या के दोषियों पर हार डाले जा रहे हैं। कहीं ना कही हिंदुस्तान को दबाया, कुचला और मारा जा रहा है। पीएम का फर्ज बनता है कि वह देश को दिल की बात बताएं। भीड़ द्वारा जब किसी पर हमला होता है तो वह उस शख्स पर नहीं बल्कि अंबेडकर जी के संविधान और सदन पर हमला होता है।'
गैंगरेप की घटनाओं पर कब बोलेंगे
4. 'विदेशों में राय बन रही है कि भारत महिलाओं की रक्षा नहीं कर पा रहा है। गैंगरेप की घटनाएं हो रही हैं। लोग मारे, कुचले जा रहे हैं लेकिन प्रधानमंत्री के मुंह से एक शब्द नहीं निकलता है।'