ब्रिटिश नागरिकता मामले में एथिक्स कमेटी ने राहुल गांधी को जारी किया नोटिस
- राहुल गांधी को मिला कारण बताओ नोटिस
- ब्रिटिश नागरिकता की पर उठे सवाल
- सुब्रमण्यम स्वामी ने जारी किए थे दस्तावेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आचार समिति के सदस्य अर्जुन राम मेघवाल ने बताया, 'राहुल गांधी को कारण बताओ नोटिस जारी कर उनसे पूछा गया है कि आखिर क्यों उन्होंने ब्रिटेन की एक कंपनी में खुद को ब्रिटिश नागरिक घोषित किया है।'
R Gandhi hs been issued notice seeking his response on why he declared himself as British citizen-Arjun Meghwal,Parl Ethics Committee Member
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI_news) March 14, 2016
इकोनॉमिक टाइम्स के मुताबिक यह नोटिस राहुल गांधी को पिछले हफ्ते ही भेजी गई थी, जिसका उन्होंने अब तक कोई जवाब नहीं दिया है। हालांकि, राहुल गांधी या कांग्रेस पार्टी की ओर से इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
गौरतलब है कि पिछले साल भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने राहुल गांधी की ब्रिटिश नागरिक होने के कुछ दस्तावेज सार्वजनिक किए थे। इन दस्तावेजों में राहुल गांधी को एक ब्रिटिश कंपनी के सह मालिक के तौर पर दिखाया गया था, जिसमें उन्होंने अपने ब्रिटिश नागरिक होने का दावा किया था।
इसके बाद जनवरी में दिल्ली से भाजपा सांसद महेश गिरि ने लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन को पत्र लिखकर संसद के आचार समिति से इस मामले की जांच करवाने की मांग की थी। जिसके बाद समिति ने इस मामले में राहुल गांधी से जवाब तलब किया। इस समिति के अध्यक्ष वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी हैं।