फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pulwama: Three Kashmir Student arrested in Karnataka College for chanting in favor of Pakistan

पुलवामा बरसी पर कर्नाटक में पाक समर्थित नारे लगाने वाले कश्मीर के तीन छात्र गिरफ्तार 

Sat, 15 Feb 2020 09:09 PM IST
अमित कुमार पीटीआई, बंगलूरू
पीटीआई, बंगलूरू Published by: अमित कुमार Updated Sat, 15 Feb 2020 09:09 PM IST
सार

पुलवामा हमले की पहली बरसी पर कर्नाटक के निजी इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ रहे कश्मीर के तीन छात्रों को पाकिस्तान समर्थित नारे लगाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इन पर राजद्रोह और सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने की धाराओं के तहत का मुकदमा दर्ज किया है। 
 

विज्ञापन
Pulwama: Three Kashmir Student arrested in Karnataka College for chanting in favor of Pakistan
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

पुलिस ने बताया कि हुबली जिले के केएलई इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में पढ़ने वाले इन छात्रों ने पाक समर्थित नारे लगाते हुए सोशल मीडिया पर उसका वीडियो पोस्ट किया। ये छात्र कश्मीर के शोपियां के रहने वाले हैं। कॉलेज प्रशासन की शिकायत के आधार पर इन छात्रों पर कार्रवाई की गई है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक इन छात्रों ने इसका वीडियो बनाया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। हालांकि इसी दौरान बजरंग दल समेत दक्षिणपंथी संगठनों के कार्यकर्ता कॉलेज पहुंच गए और कड़ी कार्रवाई की मांग करने लगे। इस बीच, कॉलेज के प्राचार्य बसावराज अनामी ने कहा कि कॉलेज ने पुलिस से शिकायत की है और तीनों निलंबित किए जाएंगे। इसी जिले से आने वाले केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने इस कृत्य को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया और संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन

मारपीट का प्रयास : 

इन्हें थाने ले जाते वक्त दक्षिणपंथी संगठनों ने इनसे मारपीट का भी प्रयास किया। पुलिस ने कहा कि हम जांच कर रहे हैं और आगे की कार्रवाई हम सबूतों, कानून और तथ्यों के लिहाज से की जाएगी। पुलिस ने उनकी पृष्ठभूमि खंगालेंगे और यह पता किया जाएगा कि उन्हें गुमराह करने की कोशिश तो नहीं हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो : 

अधिकारियों के अनुसार तीनों ने सेल्फी वीडियो बनाकर उसे व्हाट्सअप पर डाला जो सोशल मीडिया पर फैल गया। वीडियो में बैकग्राउंड म्यूजिक के बीच शुरू में उनमें से एक कुछ कथित रूप से कुछ कहते हुए नजर आ रहा है। उसके बाद वे तीनों एक के बाद एक कर आजादी चिल्लाते हैं। वे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते हैं। बताया जाता है कि बैकग्राउंड म्यूजिक पाकिस्तान की सेना की मीडिया शाखा इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस का है। पुलिस का कहना है कि इसकी जांच की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed