{"_id":"65b3828985742a98de02dfe2","slug":"protest-peacefully-says-fadnavis-opposition-accuses-govt-of-taking-marathas-for-a-ride-2024-01-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Maratha Reservation: फडणवीस बोले- शांतिपूर्ण तरीके से करें प्रदर्शन, विपक्ष का आरोप- मराठाओं धोखा दे रही सरकार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maratha Reservation: फडणवीस बोले- शांतिपूर्ण तरीके से करें प्रदर्शन, विपक्ष का आरोप- मराठाओं धोखा दे रही सरकार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: निर्मल कांत
Updated Fri, 26 Jan 2024 03:33 PM IST
सार
Maratha Reservation: मराठा आरक्षण आंदोलन के बीच उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से होने चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी को विरोध करने का अधिकार नहीं है।
विज्ञापन
1 of 5
देवेंद्र फडणवीस
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को कहा कि हर किसी को विरोध करने का अधिकार है। लेकिन, यह शांतिपूर्ण तरीके से करना चाहिए। उनका यह बयान तब सामने आया है, जब मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे समर्थकों के साथ मार्च करते हुए मुंबई पहुंचे हैं।
2 of 5
अजित पवार
- फोटो : सोशल मीडिया
अजित पवार ने किया मराठा आरक्षण का समर्थन
फडणवीस ने इस मार्च को लेकर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रदर्शन कानून-व्यवस्था से छेड़छाड़ किए बगैर शांतिपूर्ण तरीके से होना चाहिए। वहीं, उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा कि वह सरकारी नौकरियों और शिक्षा में मराठा समुदाय के लिए आरक्षण का समर्थन करते हैं। उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे बातचीत के जरिए मुद्दे को सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं।
3 of 5
नाना पटोले
- फोटो : सोशल मीडिया
सामाजिक सौहार्द बिगाड़ रही सरकार: नाना पटोले
उधर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने सरकार पर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मराठा आरक्षण संवैधानिक तरीके से ही दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, पचास फीसदी आरक्षण की सीमा हटाई जानी चाहिए, जिससे (मराठा) आरक्षण का मार्ग प्रशस्त होगा। जरांगे को सुरक्षा दी जानी चाहिए। अगर उन्हें किसी तरह से नुकसान पहुंचाया जाता है, तो सरकार को भारी कीमत चुकानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सुप्रिया सुले
- फोटो : सोशल मीडिया
जरांगे और मराठा समुदाय को धोखा दे रही सरकार: सुप्रिया
वहीं, शरद पवार गुट की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले ने कहा कि सरकार जरांगे और मराठा समुदाय को धोखा दे रही है। मराठा आरक्षण आंदोलन के नेता अपने समुदाय के लिए आरक्षण की मांग को लेकर हजारों समर्थकों के साथ शुक्रवार को नवी मुंबई पहुंचे।
विज्ञापन
5 of 5
मनोज जरांगे
- फोटो : सोशल मीडिया
सुबह पांच बजे एपीएमसी पहुंचे जरांगे और प्रदर्शनकारी
जरांगे और अन्य कार्यकर्ता बाइक, कार, जीप और ट्रकों से सुबह करीब पांच बजे मुंबई के बाहरी इलाके में एग्रीकल्चर प्रोड्यूस मार्केट कमेटी (एपीएमसी) पहुंचे। अपनी योजना के मुताबिक जरांगे समर्थकों के साथ शुक्रवार को आजाद मैदान में भूख हड़ताल शुरू करेंगे। प्रदर्शनकारी मराठा समुदाय के लिए कुनबी (ओबीसी) दर्जे की मांग कर रहे हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।