फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Prophet Muhammad MHA advises police heads of states UTs to remain 'alert and prepared

Prophet Remarks Row : 'अलर्ट रहें', गृह मंत्रालय की राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों के पुलिस प्रमुखों को सलाह

Fri, 10 Jun 2022 10:38 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 10 Jun 2022 10:38 PM IST
सार

देश के विभिन्न हिस्सों में हिंसा की कई घटनाओं की सूचना मिलने के बाद शुक्रवार को केंद्रीय गृहमंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की पुलिस के लिए एडवायजरी जारी की।

विज्ञापन
Prophet Muhammad MHA advises police heads of states UTs to remain 'alert and prepared
गृह मंत्रालय - फोटो : Social Media

विस्तार

केंद्रीय गृहमंत्रालय ने शुक्रवार को राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पुलिस प्रमुखों को तैयार और सतर्क रहने को कहा है। मंत्रालय ने कहा कि उन्हें निशाना बनाया जा सकता है। 
विज्ञापन


निलंबित भाजपा नेता नुपुर शर्मा और निष्कासित नेता नवीन जिंदल की पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ विवादास्पद टिप्पणी को लेकर देश के विभिन्न हिस्सों में हिंसा की कई घटनाओं की सूचना मिलने के बाद शुक्रवार को केंद्रीय गृहमंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की पुलिस के लिए एडवायजरी जारी की।
विज्ञापन


एक अधिकारी ने कहा, "हमने तैनात पुलिसकर्मियों को कानून-व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए उचित दंगा गियर में रहने के लिए कहा है। देश में जानबूझकर शांति भंग करने का प्रयास किया जाएगा। पुलिस और यदि आवश्यक हो तो अर्धसैनिक बल को भी अलर्ट मोड पर रहने की आवश्यकता होगी ताकि वो किसी भी अप्रिय स्थिति का मुकाबला कर सकें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि भड़काऊ भाषण देने वाले तत्वों पर नजर रखने के लिए की निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने आगे कहा, "हमने राज्य पुलिस से हिंसा और भड़काऊ भाषणों के लाइव वीडियो पोस्ट करने वालों की पहचान करने को कहा है। ऐसे लोगों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करें।"

गृहमंत्रालय ने सभी राज्यों से एहतियाती कदम उठाने, सीमाओं पर नजर रखने और संवेदनशील इलाकों की पहचान करने को कहा है।  उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हिंसा भड़कने और मुरादाबाद, सहारनपुर और फिरोजाबाद में विरोध प्रदर्शन के बाद यह आदेश जारी किया गया है। 


इस बीच दिल्ली, महाराष्ट्र, कर्नाटक, झारखंड, पंजाब, हैदराबाद और गुजरात सहित कई अन्य राज्यों को भी नेता की विवादास्तपद टिप्पणी के खिलाफ बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए। 

यह भी पढ़ें : Madhya Pradesh: छिंदवाड़ा में आक्रोशित हुए मुस्लिम, सड़कों पर उतर नुपुर शर्मा के खिलाफ की नारेबाजी, कड़ी कार्रवाई की मांग

यह भी पढ़ें : Jharkhand : रांची में हिंसक प्रदर्शनों के बाद इंटरनेट सेवाओं पर पाबंदी, गृहसचिव ने जारी किया आदेश

यह भी पढ़ें : Prophet Remarks Row: 'जुमे की नमाज' पर हिंसा का था 'खुफिया' अलर्ट, उपद्रवियों के खिलाफ अब ऐसे होगी कार्रवाई

यह भी पढ़ें : Nupur Sharma: पंजाब में 100 से अधिक स्थानों पर प्रदर्शन, शाही इमाम बोले- शान-ए-रसूल में गुस्ताखी हरगिज सहन नहीं

यह भी पढ़ें : Prophet Remarks Row: बंगाल में हिंसक प्रदर्शन, आगजनी और पथराव, तीन दिन बंद रहेगा इंटरनेट

यह भी पढ़ें : Nupur Sharma: पश्चिम बंगाल-महाराष्ट्र और तेलंगाना में भी नुपुर शर्मा के खिलाफ उठी आवाज

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed