Nupur Sharma: पश्चिम बंगाल-महाराष्ट्र और तेलंगाना में भी नुपुर शर्मा के खिलाफ उठी आवाज
पैगंबर मोहम्मद पर कथित टिप्पणी के मामले में देशभर में जगह-जगह विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। अब पश्चिम बंगाल में भी लोगों ने इस मामले को लेकर विरोध जताया।
विस्तार
पैगंबर मोहम्मद पर कथित टिप्पणी के मामले में नुपुर शर्मा के विरोध की आंच अब पश्चिम बंगाल तक पहुंच चुकी है। कोलकाता के पार्क सर्कस में शुक्रवार (10 जून) को सैकड़ों लोग एकजुट हुए और प्रदर्शन किया। बता दें कि इस मामले में भाजपा पहले ही नुपुर शर्मा को पार्टी से निलंबित और नवीन जिंदल को बर्खास्त कर चुकी है। इस दौरान उलुबेरिया और हावड़ा जिलों में भाजपा के कार्यालय फूंक दिए गए।
#WATCH | West Bengal: A large number of people gather in protest at Park Circus in Kolkata against the controversial religious remarks by suspended BJP leader Nupur Sharma & expelled leader Naveen Jindal pic.twitter.com/a8n5HQ0nky
— ANI (@ANI) June 10, 2022विज्ञापन
तेलंगाना में भी प्रदर्शन
पैगंबर मोहम्मद पर कथित टिप्पणी के विरोध में तेलंगाना में मक्का मस्जिद के बाहर भी प्रदर्शन किया गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने नुपुर शर्मा को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की।
#WATCH | Telangana: Protests take place outside Mecca Masjid in Hyderabad against the controversial remarks by suspended BJP leader Nupur Sharma. Later, with the intervention of the Police, protesters were dispersed from the spot. Police force & CRPF deployed in the area now. pic.twitter.com/3bbY7OJ5PP
— ANI (@ANI) June 10, 2022
महाराष्ट्र में भी जुटे लोग
महाराष्ट्र के सोलापुर में भी पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ कथित टिप्पणी को लेकर प्रदर्शन किया गया।
#WATCH | Maharashtra: A large number of people carry out a protest march in Solapur against the controversial remarks by suspended BJP leader Nupur Sharma. pic.twitter.com/dVpwrq0r3G
— ANI (@ANI) June 10, 2022