फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Priyanka Gandhi Vadra on crimes against women said fight election and control government

यूपी में हर रोज एक ‘हैदराबाद’, चुप न बैठें कांग्रेसी, जवाब दें योगी : प्रियंका

Fri, 06 Dec 2019 08:14 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: देव कश्यप Updated Fri, 06 Dec 2019 08:14 PM IST
विज्ञापन
Priyanka Gandhi Vadra on crimes against women said fight election and control government
Congress leader Priyanka Gandhi Vadra - फोटो : ANI

कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने संगठन की बैठक में कहा कि यूपी में हर रोज महिलाओं के साथ हैदराबाद सरीखी एक जघन्यतम वारदात हो रही है। ऐसे में कांग्रेसी बिल्कुल भी चुप न बैठें। पीड़ित परिवारों का दुख-दर्द बांटें और उनके मुसीबत के दिनों व संघर्ष के साथी बनें। प्रियंका ने इन वारदातों पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से जवाब मांगते हुए कहा कि वे सामने आएं और सरकार के मुखिया होने के नाते इसकी जिम्मेदारी लें। बैठक के दौरान यूथ और छात्र संगठन के ढांचे में बदलाव पर भी सहमति बनी।

विज्ञापन


प्रियंका गांधी शुक्रवार को प्रात: 10 बजे अमौसी एयरपोर्ट पहुंची। वहां से सीधे गोखले मार्ग स्थित पूर्व केंद्रीय मंत्री शीला कौल के आवास पर गईं। कुछ देर यहां ठहरने के बाद करीब 11:30 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर आ गईं। देर रात तक उन्होंने एडवाइजरी व स्ट्रैटजी कमेटी और फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारियों से मुलाकात की। उनसे पार्टी संगठन को मजबूत बनाने और 14 दिसंबर को दिल्ली में आयोजित रैली को सफल बनाने के लिए जुट जाने का आह्वान किया। प्रियंका ने पार्टी नेताओं से पूरे प्रदेश में यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई को एक ही कमेटी के अधीन लाने के बारे में भी सुझाव लिए। अभी यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई पश्चिमी, पूर्वी और मध्य जोन की कमेटियों के अधीन बंटी हुई है। प्रियंका ने भविष्य के कार्यक्रमों और योजनाओं पर भी तफसील से चर्चा की।

विज्ञापन

बलात्कारियों को सरकार की शह

प्रियंका गांधी ने कहा कि उत्तर प्रदेश से रोजाना बलात्कार की खबरें आती हैं। दिल दहल जाता है। अभी उन्नाव में एक लड़की को जला दिया। अकेले उन्नाव जिले में 11 महीने में लगभग 90 बलात्कार के मामले सामने आए हैं। आखिर इन मामलों को लेकर सरकार गंभीर क्यों नहीं है। यह सोचना होगा कि आरोपियों का मनोबल इतना क्यों बढ़ा हुआ है। विभिन्न शहरों में हुई बलात्कार की घटनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यूपी सरकार अपराधियों को शह दे रही है। मुख्यमंत्री को सामने आकर जिम्मेदारी लेनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

जनता कष्ट में, सरकार मौज में

प्रियंका कहा कि प्याज 120 रुपया किलो बिक रहा है। लहसुन 200 रुपया किलो पहुंच गया है। भाजपा के नेता अनाप-शनाप बयान दे रहे हैं। कोई बोल रहा है कि वे प्याज नहीं खाते। कोई सेक्टर नहीं है, जहां मंदी की मार न हो। यह सब भाजपा सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण है। जनता कष्ट में है, वहीं सरकार मौज कर रही है।

छले जा रहे युवा-किसान

प्रियंका ने कहा कि देश ने कभी इस तरह की बेरोजगारी नहीं देखी। उत्तर प्रदेश बेरोजगारी में सबसे ऊपर है। भर्तियां लटकी पड़ी हैं। भाजपा के नेता कहते हैं कि युवा किसी लायक नहीं हैं। किसानों को फसलों का दाम नहीं मिल रहा है। मिर्जापुर से लेकर झांसी तक किसानों की जमीनें जबरन ली जा रही हैं। किसान आत्महत्या कर रहा है। उसे ना खाद मिल रही है और न सिंचाई के लिए पानी। प्राकृतिक आपदा और सरकारी नीतियों की मार खाए अन्नदाताओं को बैंकों का नोटिस भेजा जा रही है। सरकार अपने अमीर दोस्तों का 5-5 लाख करोड़ रुपया माफ कर सकती है, लेकिन किसानों को राहत देना नहीं चाहती। सूट-बूट की सरकार देश बेच रही है।

बाबा साहेब को दी श्रद्धांजलि

प्रियंका गांधी ने पीसीसी मुख्यालय पहुंचने पर सबसे पहले बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर उनको पुष्पांजलि अर्पित की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed