Kerala: प्रियंका गांधी ने केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र, वायनाड में सड़क निर्माण कार्यों में तेजी लाने की मांग
Kerala: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने केंद्रीय मंत्री को पत्र लिखकर वायनाड की 331 बस्तियों में पीएम ग्राम सड़क योजना के तहत सड़कों पर काम तेज करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि कई आदिवासी बस्तियां अब भी बिना सड़क के हैं और कुछ बस्तियों को गलत तरीके से सड़कों से जुड़ा हुआ दिखा गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस नेता और वायनाड की सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-IV (पीएमजीएसवाई-IV) के तहत वायनाड जिले में सड़क निर्माण कार्यों में तेजी लाने की मांग की है।
अपने पत्र में प्रियंका गांधी ने कहा कि वायनाड जिले में 331 बस्तियों की पहचान की गई है, जहां अब तक हर मौसम में चलने योग्य सड़कों की सुविधा नहीं है। इनमें से केवल कलपेट्टा ब्लॉक की 64 बस्तियों के प्रस्तावों को ही राष्ट्रीय ग्रामीण अवसंरचना विकास एजेंसी (एनआरआईडीए) की ओर से मंजूरी दी गई है।
ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे समेत 31 आरोपी बरी, 2017 में सरकारी अधिकारी पर मछली फेंकने पर दर्ज हुआ था केस
उन्होंने बताया कि केरल राज्य ग्रामीण सड़क विकास एजेंसी ने पहले ही सभी 331 सड़कों को मंजूरी दे दी है, लेकिन सुल्तान बथेरी, मंथवाड़ी और पनामारम ब्लॉकों की 267 बस्तियों से जुड़ी परियोजनाओं को अब भी एनआरआईडीए की ऑनलाइन प्रबंधन प्रणाली (ओएमएमएएस) पर मंजूरी नहीं मिली है।
कांग्रेस नेता ने पत्र में लिखा, इन इलाकों में बड़ी आदिवासी आबादी रहती है और प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना की गाइडलाइन कहती है कि आकांक्षी ब्लॉकों की आदिवासी बस्तियों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि 25 बस्तियों को गलती से 'जुड़ा हुआ' दिखाया गया है, जबकि वे वास्तव में अब भी कटी हुई हैं।
ये भी पढ़ें: भारतीय सेना ने मुंबई में किया उच्च स्तरीय सुरक्षा अभ्यास, गैर-परंपरागत खतरों से निपटने की तैयारी
उन्होंने मांग की कि ओएमएमएएस सॉफ्टवेयर में जरूरी बदलाव की अनुमति दी जाए, ताकि सभी बस्तियों की स्थिति सही और अपडेट रह सके। प्रियंका गांधी ने एनआरआईडीए की मंजूरी प्रक्रिया की समीक्षा की जरूरत पर भी जोर दिया और कहा कि मंजूरी की प्रक्रिया पारदर्शी और न्यायसंगत होनी चाहिए, ताकि वायनाड के सभी ब्लॉकों को समान रूप से लाभ मिले।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.