फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Priyank Kharge attacks ED over MUDA case, Enslaved Directorate, puppets of BJP govt

Karnataka: मुडा मामले को लेकर प्रियांक का ED पर हमला, कहा- ...कुछ और नहीं, बस गुलाम निदेशालय और BJP की कठपुतली

Thu, 05 Dec 2024 11:47 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: काव्या मिश्रा Updated Thu, 05 Dec 2024 11:47 AM IST
सार

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने उच्च न्यायालय में याचिका की सुनवाई से पहले लोकायुक्त को पत्र लिखने के लिए प्रवर्तन निदेशालय की आलोचना की और कहा कि ईडी अदालत को प्रभावित करना चाहता है। अब प्रियांक खरगे ने भी हमला बोला। 

विज्ञापन
Priyank Kharge attacks ED over MUDA case, Enslaved Directorate, puppets of BJP govt
कर्नाटक के आईटी मंत्री प्रियांक खरगे। - फोटो : ANI

विस्तार

कर्नाटक के मंत्री और कांग्रेस नेता प्रियांक खरगे ने एक बार फिर भाजपा सरकार और ईडी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को 'गुलाम निदेशालय' बताया। साथ ही कहा कि ईडी कुछ और नहीं बल्कि 'भाजपा सरकार की असहाय कठपुतली' है।

विज्ञापन


भाजपा सरकार की असहाय और लाचार कठपुतली
उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा, 'प्रवर्तन निदेशालय गुलाम निदेशालय बन गया है। वो और कुछ नहीं बल्कि भाजपा सरकार की असहाय और लाचार कठपुतली है। मुडा मामले में सीएम सिद्धारमैया के खिलाफ ईडी की लीक हुई मनगढ़ंत रिपोर्ट ने फिर से भाजपा द्वारा केंद्रीय एजेंसियों का राजनीतिक उपकरण के रूप में दुरुपयोग को उजागर किया है।'
विज्ञापन


अधिकार क्षेत्र के बिना काम कर रही ईडी
उन्होंने पूछा, 'ईडी अधिकार क्षेत्र के बिना काम करते हुए जानबूझकर लोकायुक्त के लिए बनाई गई एक रिपोर्ट को मीडिया में लीक कर रहा है जो और कुछ नहीं बल्कि अदालत को गुमराह करने का एक शर्मनाक प्रयास है जो आज सीएम की याचिका पर सुनवाई कर रही है। कर्नाटक के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के धन शोधन मामले का विवरण सार्वजनिक क्यों नहीं किया गया?'
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने भी प्रवर्तन निदेशालय की आलोचना की
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बुधवार को उच्च न्यायालय में याचिका की सुनवाई से पहले लोकायुक्त को पत्र लिखने के लिए प्रवर्तन निदेशालय की आलोचना की और कहा कि ईडी अदालत को प्रभावित करना चाहता है। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट जांच के बाद लोकायुक्त को सौंपी जा सकती थी। उन्होंने यह भी कहा कि पत्र लिखने और उसे मीडिया में लीक करने के पीछे राजनीतिक दुर्भावना और अदालत को गुमराह करने का प्रयास था।


रिपोर्ट मीडिया में लीक करना राजनीतिक द्वेष
सिद्धारमैया ने एक्स पर कहा, 'हाईकोर्ट में हमारी याचिका की सुनवाई से एक दिन पहले ईडी ने कोर्ट को प्रभावित करने के इरादे से लोकायुक्त को पत्र लिखा था। ईडी जांच कर रही है। उसका जांच करना ठीक नहीं है। फिर भी जांच करने के बाद जांच रिपोर्ट लोकायुक्त को सौंपी जा सकती थी। इसके अलावा लोकायुक्त को पत्र लिखना और उसे मीडिया में लीक करना राजनीतिक द्वेष है। इस मुद्दे को लेकर कल हाईकोर्ट में हमारी याचिका की सुनवाई है। एक दिन पहले मीडिया में प्रचार करना कोर्ट को प्रभावित करने और गुमराह करने के लिए एक दुर्भावनापूर्ण राजनीतिक चाल है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed