{"_id":"63712fac14340b5e5765d2a3","slug":"prison-inmates-stage-protest-over-poor-food-quality-in-bihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: जेल के कैदियों ने खराब खाने की गुणवत्ता को लेकर किया प्रदर्शन, मांगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: जेल के कैदियों ने खराब खाने की गुणवत्ता को लेकर किया प्रदर्शन, मांगी रिपोर्ट
Mon, 14 Nov 2022 12:49 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, पटना
पीटीआई, पटना
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 14 Nov 2022 12:49 AM IST
सार
अधिकारियों ने रविवार को जानकारी दी कि जेल के कुछ कैदियों ने शनिवार को विरोध प्रदर्शन किया और अधिक कैदियों ने इसमें शामिल हो गए, जिसके बाद जेल अधिकारियों को स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार में कैदियों को खराब खाना परोसे जाने का मामला सामने आया है। यहां पटना की राजधानी फुलवारीशरीफ जेल के कैदियों ने कथित तौर पर खराब गुणवत्ता वाले भोजन को लेकर प्रदर्शन किया जिसके बाद पटना जिला प्रशासन ने जेल अधीक्षक से रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
अधिकारियों ने रविवार को जानकारी दी कि जेल के कुछ कैदियों ने शनिवार को विरोध प्रदर्शन किया और अधिक कैदियों ने इसमें शामिल हो गए, जिसके बाद जेल अधिकारियों को स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा।
विज्ञापन
जेल प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दावा किया कि इस घटना में कोई कैदी घायल नहीं हुआ। घटना के एक दिन बाद पटना जिला प्रशासन ने रविवार को जेल अधीक्षक से घटना की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
पटना के जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि मैंने कल की घटना के संबंध में जेल अधीक्षक से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है. जेलर को भी कैदियों की शिकायतों का जल्द से जल्द समाधान करने का निर्देश दिया गया है। खाने की गुणवत्ता के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि जेल अधीक्षक को अपनी रिपोर्ट देने दीजिए।