फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Prime Minister Modi talks to Russian President Vladimir Putin, discusses international, regional and bilateral interests

प्रधानमंत्री मोदी ने की रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन से बात, अंतरराष्ट्रीय, क्षेत्रीय, द्विपक्षीय हितों पर की चर्चा

Thu, 02 Jul 2020 08:00 PM IST
Harendra Chaudhary शशिधर पाठक, अमर उजाला, नई दिल्ली
शशिधर पाठक, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 02 Jul 2020 08:00 PM IST
सार

  • रूस से सुखोई-30 एमकेआई, मिग समेत अन्य सैन्य साजोसामान लेगा भारत
  • चीन के मुद्दे पर भी हुई बात, शिखर बैठक में शामिल होने का दिया न्यौता

विज्ञापन
Prime Minister Modi talks to Russian President Vladimir Putin, discusses international, regional and bilateral interests
नरेंद्र मोदी- व्लादीमीर पुतिन - फोटो : For Refernce Only

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन को फोन करके बधाई दी है। उन्हें साल के अंत में भारत में होने वाली भारत-रूस शिखर बैठक के लिए आमंत्रित किया है। प्रधानमंत्री ने रूस के राष्ट्रपति को यह फोन परोक्ष रूप से दो कारणों से किया था।

विज्ञापन


पहला तो यह कि रूस द्वितीय विश्वयुद्ध में मिली जीत का 75वां साल मना रहा है। दूसरा कारण रूस में संविधान संशोधन का सफल मतदान रहा है। इसमें पुतिन के संवैधानिक सुधारों को रूस में भारी समर्थन मिला है। वह पांच-पांच साल के अंतराल में होने वाले मतदान के जरिए आगे राष्ट्रपति बने रह सकते हैं।

विज्ञापन

क्या हुई है बात?

दो शिखर नेताओं के बीच में हुई बातचीत का ब्यौरा जारी नहीं किया गया है, लेकिन समझा जा रहा है कि इस दौरान अंतरराष्ट्रीय, क्षेत्रीय तथा द्विपक्षीय मुद्दों पर संक्षिप्त चर्चा हुई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री ने चीन के साथ लद्दखा क्षेत्र में तनाव पर भी चर्चा की होगी। रूस, भारत का पुराना विश्वसनीय सामरिक साझेदार देश है।

भारतीय सैन्य बल आज भी रूस से आयातित हथियारों पर ही सबसे अधिक निर्भर हैं। भारत रूस से एस-400 ट्रायंफ मिसाइल प्रतिरक्षा प्रणाली, 12 सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमान, 21 मिग-29 फाइटर जेट खरीद रहा है।

मौजूदा 59 मिग-29 फाइटर जेट को अगली पीढ़ी के लड़ाकू विमान में अपग्रेड कराने की प्रक्रिया चल रही है। इस क्रम में प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति से रक्षा साजो सामान की आपूर्ति में रूस की एजेंसियों से अधिक सक्रिय होने का आग्रह किया होगा।

बधाई देना तो एक बहाना था, असल मकसद संतुलन बनाना था

अंतरराष्ट्रीय मामलों के जानकारों का कहना है कि प्रधानमंत्री का रूस के राष्ट्रपति को फोन करना बहुत अच्छा रहा है। हालांकि प्रधानमंत्री ने रूस के राष्ट्रपति को जिस संविधान संशोधन के लिए बधाई दी है, वह केवल अभी एक औपचारिक प्रक्रिया पर भर है।

अभी राष्ट्रपति पुतिन का कार्यकाल चल रहा है और अगले कार्यकाल के लिए उन्हें चुनाव प्रक्रिया से गुजरना पड़ेगा। विदेश मंत्रालय के एक पूर्व राजनयिक का कहना है कि रूस के द्वितीय विश्वयुद्ध की 75वीं साल के जश्न में रक्षा मंत्री राजनाथ शामिल हुए थे।

भारतीय सुरक्षा बल के जवानों ने भी वहां भाग लिया था। माना यह जा रहा है कि जिस तरह से चीन सैन्य तैयारी कर रहा है और वास्तविक नियंत्रण रेखा की स्थिति को एकतरफा स्तर पर बदलना चाह रहा है, उसे देखते हुए भारत बेहद सतर्क तरीके से आगे बढ़ रहा है।



राष्ट्रपति पुतिन से फोन वार्ता को भी इससे जोड़ते हुए संतुलन बनाने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है। इसी क्रम में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने फ्रांस के अपने समकक्ष को फोन करके उन्हें ब्रीफ किया था। इसके सामानांतर भारत अपने कुछ विश्वसनीय देशों के संपर्क में भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed