फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   President Droupadi Murmu will be visiting London to attend the State Funeral of Queen Elizabeth

Queen Elizabeth: ब्रिटिश महारानी के अंतिम संस्कार में पहुंचेंगी राष्ट्रपति मुर्मू, दुनिया के 500 नेता भी आएंगे

Wed, 14 Sep 2022 03:53 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 14 Sep 2022 03:53 PM IST
सार

राष्ट्रपति मुर्मू भारत सरकार की ओर से संवेदना व्यक्त करने के लिए महारानी के अंतिम संस्कार में शामिल होंगी। दुनियाभर के करीब 500 से ज्यादा गणमान्य के महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। 

विज्ञापन
President Droupadi Murmu will be visiting London to attend the State Funeral of Queen Elizabeth
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू - फोटो : ANI

विस्तार

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का राजकीय अंतिम संस्कार 17-19 सितंबर 2022 को होने जा रहा है। वहीं भारत की तरफ से शामिल होने और भारत सरकार की ओर से संवेदना व्यक्त करने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू लंदन जाएंगी।

विज्ञापन


विज्ञापन


इसकी जानकारी विदेश मंत्रालय ने बुधवार को दी। बता दें महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का आठ सितंबर को निधन हो गया था और भारत ने रविवार को राष्ट्रीय शोक भी व्यक्त किया था। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन पर राष्ट्रपति मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। इसी के साथ विदेश मंत्री एस जयशंकर ने 12 सितंबर को यहां ब्रिटिश उच्चायोग का दौरा किया और भारत की ओर से संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्व के 500 से ज्यादा गणमान्य के शामिल होने की उम्मीद
राजा-रानियों, राष्ट्राध्यक्षों, सरकार के प्रमुखों सहित लगभग 500 विश्व नेताओं के साथ-साथ विदेशी गणमान्य व्यक्तियों के अंतिम संस्कार में शामिल होने की उम्मीद है, जो हाल के इतिहास में ब्रिटेन की सबसे महत्वपूर्ण राजनयिक घटनाओं में से एक है।


कई बार भारत दौरे पर आईं महारानी
महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने तीन बार भारत की यात्रा की। पहली बार दिल्ली के रामलीला मैदान में 1961 में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का भव्य स्वागत किया गया था। यहां उन्होंने तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की मौजूदगी में बड़ी सभा को संबोधित किया था। उन्होंने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के एक परिसर का औपचारिक उद्घाटन भी किया था। वे 1983 और 1997 में भी भारत आई थीं।

महारानी के ताबूत के साथ एक साथ नजर आए किंग चार्ल्स III, प्रिंस विलियम और प्रिंस हैरी
महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का ताबूत बुधवार को आखिरी बार लंदन के बकिंघम पैलेस से निकला। इस दौरान किंग चार्ल्स III, प्रिंस विलियम और प्रिंस हैरी एक साथ दिखाई दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed