फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Premium trains passengers will be able to enjoy favorite movies and songs during Journey

प्रीमियम ट्रेनों में यात्रियों के लिए पुख्ता इंतजाम, अप्रैल महीने से मिलेगी यह नई सुविधा

Thu, 02 Jan 2020 03:52 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Thu, 02 Jan 2020 03:52 PM IST
विज्ञापन
Premium trains passengers will be able to enjoy favorite movies and songs during Journey
सांकेतिक तस्वीर

प्रीमियम ट्रेनों की यात्रा अब और ज्यादा आनंददायक होने जा रही है। भारतीय रेलवे प्रीमियम ट्रेनों में प्रीमियम सुविधा भी शुरू करने जा रहा है। प्रीमियम ट्रेनों के यात्री अब यात्रा के दौरान अपनी मनपसंद फिल्में देख और गानें सुन सकेंगे। यह सुविधा इस साल अप्रैल से शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन


राजधानी, शताब्दी, हमसफर और दूरंतो जैसी प्रीमियम ट्रेनों में सफर के दाैरान यात्रियों को ये सुविधा मिलेगी। इन ट्रेनों में ऑन डिमांड कंटेंट की सुविधा अप्रैल से शुरू हाे जाएगी। इसके तहत यात्री अपने टैबलेट, लैपटॉप और मोबाइल फाेन में इस सुविधा का लाभ ले सकेंगे। यह बिल्कुल मुफ्त रहेगी। हालांकि रेलवे विज्ञापनों के जरिए इससे कमाई करेगा।
विज्ञापन


रेलवे बोर्ड के चेयरमैन वीके यादव ने बताया कि इसके लिए टेंडर जारी हो चुके हैं। जल्द ही कंटेंट प्रोवाइडर तय कर दिए जाएंगे। कंटेंट प्रोवाइड करने वालों को ट्रेनों में हॉट स्पॉट लगाना पड़ेगा। यात्रियों के आईपैड, मोबाइल, लैपटॉप हॉट स्पॉट से कनेक्ट होंगे। इसके बाद यात्रियों काे एक एप डाउनलोड करना हाेगा। इस एप के जरिए यात्री अपनी पसंदीदा फिल्मों की डिमांड कर सकेगा और प्रोवाइडर उसे उपलब्ध कराएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसा होगा ब्लू प्रिंट

सूत्रों के मुताबिक कंटेंट में कुछ हिस्सा सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार का होगा और कुछ हिस्सा कंपनी के विज्ञापनों का होगा। लेकिन ज्यादातर हिस्सा ऑन डिमांड कंटेंट का होगा। कंपनी इसके बदले रेलवे को पैसे भी देगी। इस तरह यात्रियों और रेलवे दोनों का फायदा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed