फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra Modi returned india after a three day US visit, JP Nadda present to welcome

दिल्ली: तीन दिन के अमेरिकी दौरे के बाद स्वदेश लौटे पीएम मोदी, स्वागत के लिए जेपी नड्डा थे मौजूद

Sun, 26 Sep 2021 11:59 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 26 Sep 2021 11:59 AM IST
सार

तीन दिन के अमेरिकी दौरे की समाप्ति के बाद प्रधानमंत्री मोदी भारत लौट गए हैं। 

विज्ञापन
PM Narendra Modi returned india after a three day US visit, JP Nadda present to welcome
पीएम मोदी भारत लौटे - फोटो : ANI

विस्तार

तीन दिन के अमेरिकी दौरे की समाप्ति के बाद प्रधानमंत्री मोदी भारत लौट गए हैं। दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर विमान उतरने के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई नेताओं ने पीएम मोदी का जोरदार स्वागत किया। वहीं पीएम मोदी ने भी वहां मौजूद लोगों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान जेपी नड्डा ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पीएम मोदी की पांच दिवसीय अमेरिकी यात्रा यह साबित करती है कि पीएम मोदी के नेतृत्व में दुनिया भारत को अलग तरह से देखती है। करोड़ों भारतीयों की ओर से, हम उनका वापस स्वागत करते हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ पीएम मोदी की दोस्ती नई नहीं है, उनका पुराना रिश्ता है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने भी यही दोहराया। 

विज्ञापन


बता दें कि पीएम मोदी अपनी तीन दिवसीय अमेरिकी यात्रा के दौरान राष्ट्रपति जो बाइडन, उपराष्ट्रपति कमला हैरिस समेत कई बड़े नेताओं से मुलाकात की। वहीं दौरे की समाप्ति के एक दिन पहले उन्होंने संयुक्त राष्ट्र महासभा के 76वें सत्र को भी संबोधित किया।
विज्ञापन


इस दौरान अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि पिछले डेढ़ साल से 100 वर्षों के इतिहास में दुनिया सबसे खतरनाक महामारी कोरोना वायरस का सामना कर रही है। जिन लोगों ने इस महामारी में अपनी जान गंवाई है मैं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। उन्होंने कहा कि मैं ऐसे देश से हूं जो लोकतंत्र की जननी है। लोकतंत्र की ताकत है कि चायवाला यहां पीएम के तौर पर आया है। ऐसा पीएम आज चौथी बार यूएनजीए को संबोधित कर रहा है। भारत विकास करता है तो दुनिया आगे बढ़ती है। आज भारत में रोजाना 300 करोड़ से अधिक लेनदेन हो रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा उन्होंने कहा कि जो आतंकवाद का इस्तेमाल कर रहे हैं, ये उनके लिए भी खतरा है। अफगानिस्तान की जमीन का इस्तेमाल आतंकवाद फैलाने के लिए न हो। अफगानिस्तान में हिंदुओं, सिखों की सुरक्षा जरूरी। हमें सतर्क रहना होगा कि वहां के हालातों का कोई देश अपने हितों के लिए इस्तेमाल न करे। वहां की महिलाओं, बच्चों को हमारी मदद की जरूरत है। हमें अपना दायित्व निभाना ही होगा। 


भारत लौटने से पहले पीएम मोदी ने किया था ट्वीट
प्रधानमंत्री मोदी ने भारत लौटने से पहले ट्वीट कर अपनी अमेरिकी यात्रा की सफलता का जिक्र किया। पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा कि पिछले कुछ दिनों में प्रोडक्टिव द्विपक्षीय और बहुपक्षीय जुड़ाव, सीईओ के साथ बातचीत और संयुक्त राष्ट्र में भाषण बेहद महत्वपूर्ण रहे। मुझे विश्वास है कि आने वाले वर्षों में भारत-अमेरिका संबंध और भी मजबूत होंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed