फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra Modi has clocked 48 foreign trips and has raised a bill of rupees 429.28 crores

साढ़े चार साल में पीएम मोदी ने विदेश यात्रा और चार्टर्ड विमान पर खर्च किए 2,450 करोड़ रुपये

Sat, 29 Dec 2018 08:16 AM IST
अनिल पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनिल पांडेय Updated Sat, 29 Dec 2018 08:16 AM IST
विज्ञापन
PM Narendra Modi has clocked 48 foreign trips and has raised a bill of rupees 429.28 crores
नरेंद्र मोदी - फोटो : PTI

2019 के लोकसभा चुनाव में अब कुछ ही महीनों का समय बचा है। अपने साढ़े चार से ज्यादा समय के कार्यकाल के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 48 विदेश यात्राएं की हैं जिसका खर्च 2,021 करोड़ रुपये आया है। उनके मुकाबले पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने 38 विदेश यात्रा की थीं।

विज्ञापन


पीएम मोदी के चार्टर्ड विमान को किराए पर लेने का खर्चा 429.28 करोड़ रुपये रहा। यह राशि मनमोहन सिंह से केवल 64 करोड़ रुपये कम है। यह आंकड़े राज्यसभा में पूछे गए एक सवाल के जवाब में विदेश मंत्रालय ने दिए। यदि विदेश यात्रा और विमान के खर्च को जोड़ दिया जाए तो कुल राशी 2,450 करोड़ रुपये हो जाती है।
विज्ञापन


मंत्रालय ने अपने जवाब में कहा है कि चार यात्राओं के लिए चार्टर्ड विमान के 19.32 करोड़ रुपये के खर्च को फिलहाल धन की कमी के कारण इस वित्त वर्ष में पारित नहीं किया जा सका है। इसमें पीएम का अप्रैल महीने में किया गया स्वीडन, ब्रिटेन और जर्मनी, मई में रूस, 28 मई से 2 जून के बीच का इंडोनेशिया, मलेशिया और सिंगापुर एवं जून का चीन दौरा शामिल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी के विदेश यात्रा का खर्च पूर्व पीएम मनमोहन सिंह से ज्यादा हो सकता है क्योंकि मंत्रालय ने कहा है कि उसे मई से लेकर नवंबर तक इस साल की गई यात्राओं का बिल नहीं मिला है। इसमें नेपाल (मई), रवांडा, युगांडा और दक्षिण अफ्रीका (जुलाई) और मालदीव (नवंबर) की यात्रा शामिल हैं। राज्यसभा में कांग्रेस सासंद संजय सिन्ह ने दोनों पीएम की विदेश यात्राओं पर हुए खर्च, उनके साथ कितने लोग गए थे इसका विस्तारपूर्व ब्यौरा मांगा था।

जवाब के अनुसार प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) पर विमान के रखरखाव पर खर्च हुए 375.29 करोड़ रुपये बकाया हैं। पीएम मोदी के कार्यकाल में विमान के रखरखाव का खर्च पूर्व पीएम की तुलना में 731.58 करोड़ रुपये ज्यादा रहा। मनमोहन सिंह के कार्यकाल में विमान के रखरखाव पर 842.6 करोड़ रुपये खर्च हुए थे जबकि पीएम मोदी के शासन में 1,574.18 करोड़ रुपये का खर्च आया है।

हाल ही में पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने कहा था कि वह कभी मौन प्रधानमंत्री नहीं रहे। अपनी विदेश यात्राओं के दौरान वह लंबी प्रेसवार्ता किया करते थे। जिसमें भारतीय पत्रकारों का एक दस्ता उनके साथ चला करता था। राज्यसभा में दिए जवाब के अनुसार पीएम मोदी पत्रकारों के एक बहुत छोटे समूह को अपने साथ लेकर जाते हैं।


पहले साल में पीएम मोदी केवल न्यूज एजेंसियों जैसे कि पीटीआई, एएनआई और यूएनआई के पत्रकारों को लेकर गए थे। 2016 में केवल इस एजेंसी के फोटो पत्रकारों को साथ जाने की इजाजत थी और 2017 में पीटीआई के फोटो पत्रकारों को हटा दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed