{"_id":"5758de534f1c1b17489c51e8","slug":"pm-modi-president-of-mexico-enrique-pena-nieto-issue-a-joint-statement","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका के बाद मैक्सिको में नमो-नमो, एनएसजी के लिए मोदी को यहां भी मिला समर्थन","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमेरिका के बाद मैक्सिको में नमो-नमो, एनएसजी के लिए मोदी को यहां भी मिला समर्थन
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 09 Jun 2016 09:07 AM IST
विज्ञापन
मैक्सिको में पीएम मोदी मीडिया को साझा बयान देते हुए
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी संसद में अपनी बातों से धूम मचाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी यात्रा के अगले पड़ाव में मैक्सिको पहुंचे। जहां उन्होंने मैक्सिको के राष्ट्रपति एनरिक पेना निएटो से मुलाकात की। बाद में उन्होंने मीडिया के सामने आकर साझा बयान जारी किया।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मैक्सिको के साथ भारत की बातचीत और प्रगाढ़ हुई है। मैक्सिको लैटिन अमेरिका का पहला देश था जिसने भारत को पहचाना। पीएम ने कहा कि हम अपने सामरिक संबंधों को बढ़ाने और उन्हें नया आयाम देने के लिए सहमत हुए हैं। भारत और मैक्सिको के द्विपक्षीय संबंधों में तेजी से घनिष्टता आई है। उन्होंने कहा कि हम अब क्रय-विक्रय संबंधों में आगे बढ़ने की संभावना तलाश रहे हैं।
विज्ञापन
आईटी, ऊर्जा, फार्मा और मोटर वाहन विकास के क्षेत्रों का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा कि ये ऐसे क्षेत्र हैं जो दोनों देशों की सफलता की चाबी साबित हो सकते हैं।
विज्ञापन
पीएम ने कहा कि राष्ट्रपति और उनके बीच अंतरिक्ष में विज्ञान और तकनीक को लेकर गहराई से काम करने की बात हुई। उन्होंने कहा कि कृषि अनुसंधान, जैव प्रौद्योगिकी, कचरा प्रबंधन, आपदा चेतावनी और सौर ऊर्जा के क्षेत्र में ठोस परियोजनाओं को प्राथमिकता देंगे।
पीएम ने मैक्सिको के राष्ट्रपति के प्रति आभार जताते हुए कहा कि मैं राष्ट्रपति को धन्यवाद देना चाहूंगा कि उन्होंने अंतरराष्ट्रीय सौर संधि पर समर्थन दिया। पीएम ने एनएसजी की सदस्यता के लिए मेक्सिको के राष्ट्रपति का रचनात्मक और सकारात्मक समर्थन मिलने पर धन्यवाद दिया।