फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi and Donald Trump talk on phone to discuss Trade and Afganistan 

पीएम मोदी और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बात, इन मुद्दों पर की चर्चा

Tue, 08 Jan 2019 08:35 AM IST
यशवीर सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: यशवीर सिंह Updated Tue, 08 Jan 2019 08:35 AM IST
विज्ञापन
PM Modi and Donald Trump talk on phone to discuss Trade and Afganistan 
नरेंद्र मोदी-डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : SELF

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच सोमवार को फोन पर बातचीत हुई। व्हाइट हाउस के अनुसार दोनों नेताओं के बीच भारत के साथ अमेरिकी व्यापार घाटे को कम करने और अफगानिस्तान में सहयोग बढ़ाने पर बात हुई। इसे लेकर व्हाइट हाउस ने एक बयान भी जारी किया है।

विज्ञापन


व्हाइट हाउस ने कहा, 'नेता इस बात पर राजी हुए कि अमेरिका और भारत के बीच 2019 में रणनीतिक साझेदारी को मजबूत किया जाएगा और इस बात पर विमर्श हुआ कि दोनों देशों के बीच व्यापार घाटे को किस तरह से कम किया जाए। दोनों ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में सुरक्षा और समृद्धि का विस्तार करने और अफगानिस्तान में आपसी सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की।' 
विज्ञापन


अमेरिका ने भारत से आयात होने वाले स्टील और एल्युमिनियम पर टैरिफ लगाए हुए हैं। ट्रंप ने ऐसा अमेरिका के व्यापार घाटे में कमी लाने और अमेरिकी विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए किया है। भारत ने जवाबी कार्रवाई करने की धमकी दी है लेकिन उसका कहना है कि वह इस महीने के आखिर तक कोई कदम नहीं उठाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अफगानिस्तान से ट्रंप 14,000 तैनात अमेरिकी सौनिकों में से 5,000 को वापस बुलाने पर विचार कर रहे हैं। अफगानिस्तान में तैनात कुछ सैनिकों को वापस बुलाने से अमेरिका का खर्च बचेगा जिसका इस्तेमाल वह अपनी परियोजनाओं को पूरा करने में लगाएगा। बता दें कि पिछले दिनों ट्रंप ने पीएम मोदी पर अफगानिस्तान को फंड देने पर तंज कसा था।

ट्रंप ने कहा था, 'मोदी लगातार मुझे बता रहे थे कि उन्होंने अफगानिस्तान में एक लाइब्रेरी का निर्माण करवाया है। आप जानते हैं यह क्या है? यह ऐसा था जैसे हमने पांच घंटे बेकार कर दिए हों। और हमें आपसे कथित तौर पर कहना चाहिए कि लाइब्रेरी के लिए धन्यवाद। मुझे नहीं पता अफगानिस्तान में उसका प्रयोग कौन कर रहा है।'


पीएम पर किए गए इस तंज पर विपक्ष ने मोदी का साथ देते हुए ट्रंप को करारा जवाब दिया था। कांग्रेस ने ट्रंप पर निशाना साधते हुए कहा था कि अफगानिस्तान में विकास कार्यों के संदर्भ में भारत को अमेरिका से उपदेश की जरूरत नहीं है। रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा कि प्रिय ट्रंप, भारत के प्रधानमंत्री का मजाक बनाना बंद करिए। अफगानिस्तान पर भारत को अमेरिका के उपदेश की जरूरत नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed