{"_id":"5d615e6d8ebc3e012d67dd6c","slug":"people-of-ladakh-in-favor-of-peace-if-there-is-war-we-will-not-back-down-says-jamyang-tsering","type":"story","status":"publish","title_hn":"हम शांति के पक्षधर पर युद्ध हुआ तो पीछे नहीं हटेंगे : भाजपा सांसद जामयांग शेरिंग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
हम शांति के पक्षधर पर युद्ध हुआ तो पीछे नहीं हटेंगे : भाजपा सांसद जामयांग शेरिंग
Sat, 24 Aug 2019 09:27 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Sat, 24 Aug 2019 09:27 PM IST
विज्ञापन
जामयांग शेरिंग नामग्याल (फाइल फोटो)
लद्दाख के भाजपा सांसद जामयांग शेरिंग नामग्याल ने कहा है कि यूं तो लद्दाख के लोग शांति के पक्षधर हैं लेकिन अगर युद्ध की स्थिति बनती है तो वह पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा इस क्षेत्र में कई युद्ध हुए जिस कारण विकास बाधित हुआ।
विज्ञापन
अब लोग यहां शांति चाहते हैं। साथ ही लद्दाख के लोग सच्चे देशभक्त हैं और देश की संप्रभुता के लिए हर लड़ाई में आगे रहेंगे। शेरिंग ने कहा, लेह के लोग केंद्र सरकार के हर फैसले का स्वागत करेंगे। उम्मीद है कि पड़ोसी देशों के साथ जो भी मसले हैं वह शांतिपूर्ण ढंग से निपट जाएंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा लद्दाख ने कई सैन्य टकरावों का खमियाजा भुगता है। उन्होंने कहा, युद्ध जब भी हुए वो चाहें 1947-48 हो, 1962 या 1965 हो या फिर 1971 व 1999 हो लद्दाख इसका हिस्सा रहा है।
विज्ञापन
पाक-चीन की नाखुशी का हम कुछ नहीं कर सकते
जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद-370 हटाने के फैसले का विरोध कर रहे पाकिस्तान और चीन पर शेरिंग ने कहा यह देश का अंदरूनी मामला है और अगर इसका उन्हें दुख है तो हम इस पर कुछ नहीं कर सकते।