{"_id":"56f827b74f1c1b8d59f14e4f","slug":"peaceful-protest-is-a-right-of-everyone","type":"story","status":"publish","title_hn":"शांतिपूर्ण प्रदर्शन एक अधिकार, पर न करें जनजीवन प्रभावित: भारत","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
शांतिपूर्ण प्रदर्शन एक अधिकार, पर न करें जनजीवन प्रभावित: भारत
एजेंसी/जिनेवा
Updated Mon, 28 Mar 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद
शासन में जनता की सहभागिता बनाए रखने के लिए शांतिपूर्ण प्रदर्शन एक अहम जरिया है। भारत ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (यूएनएचआरसी) में शांतिपूर्ण प्रदर्शनों की पैरवी करते हुए कहा कि ये होने चाहिए, लेकिन इनकी वजह से सामान्य जनजीवन को भी प्रभावित होने नहीं दिया जा सकता।
विज्ञापन
यूएनएचआरसी में मानवाधिकारों के लिए शांतिपूर्ण प्रदर्शन के लिए लाए गए प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान यूएन में भारत के स्थायी प्रतिनिधि अजीत कुमार ने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करने का अधिकार अन्य अधिकारों और स्वतंत्रता की सुरक्षा के लिए अहम है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि दुनिया में सबसे बड़ा लोकतंत्र होने के नाते भारतीय संविधान अपने नागरिकों को सभी मौलिक अधिकार मुहैया कराता है। इसके साथ ही संविधान शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन करने का अधिकार भी जनता को देता है।
विज्ञापन