फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Partnerships orchestrated by PM to buy goodwill with Trump: Cong on Airtel, Jio deals with Starlink Hindi News

Starlink: स्टारलिंक और टेलीकॉम कंपनियों की साझेदारी पर सियासत, केंद्र सरकार पर हमलावर कांग्रेस; पूछे तीखे सवाल

Thu, 13 Mar 2025 01:14 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Thu, 13 Mar 2025 01:14 PM IST
सार

एयरटेल के बाद कल जियो ने भी स्टारलिंक के साथ साझेदारी की घोषणा की। इस बात पर देश की सियासत में गर्माहट तेज हो गई है। विपक्षी कांग्रेस ने प्रधानमंत्री मोदी पर आरोप लगाया है कि ट्रंप की टैरिफ नीति से बचने और उनके गुडविल में रहने के लिए पीएम मोदी ने ये कदम उठाया है। 

विज्ञापन
Partnerships orchestrated by PM to buy goodwill with Trump: Cong on Airtel, Jio deals with Starlink Hindi News
कांग्रेस महासचिव और संचार प्रभारी जयराम रमेश - फोटो : एएनआई

विस्तार

जियो ने बुधवार को और एयरटेल ने मंगलवार को स्टारलिंक के साथ साझेदारी की घोषणा की। इस बात से देश की राजनीतिक गर्माहट को भी तेज हो गई है। इस मामले में विपक्ष में बैठी कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। कांग्रेस ने गुरुवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ नीति से बचने और उनके साथ अच्छे संबंध बनाने के लिए स्टारलिंक से एयरटेल और जियो दोनों के साथ साझेदारी की घोषणा की है। ताकी वो ट्रंप से समर्थन पा सकें। कांग्रेस का कहना है कि इस साझेदारी के पीछे प्रधानमंत्री का हाथ है, जो एलन मस्क के जरिए ट्रंप से संबंध मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन


जयराम रमेश ने साधा निशाना
मामले में कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि सिर्फ 12 घंटे के भीतर एयरटेल और जियो दोनों ने स्टारलिंक के साथ साझेदारी की घोषणा की। उन्होंने कहा कि ये बात भारत में इसके प्रवेश पर पहले जताई जा रही आपत्तियों को दूर करता है। रमेश ने कहा कि यह पूरी तरह से स्पष्ट है कि यह साझेदारी प्रधानमंत्री मोदी द्वारा एलन मस्क के माध्यम से ट्रंप से अच्छे संबंध बनाने के उद्देश्य से की गई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Starlink: भारत में स्टारलिंक की एंट्री का अश्विनी वैष्णव ने पहले किया स्वागत, बाद में डिलीट कर दिया पोस्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


रमेश ने राष्ट्रीय सुरक्षा पर उठाए सवाल
साथ ही कांग्रेस नेता रमेश ने यह भी कहा कि इस साझेदारी से कई सवाल बने हुए हैं, जिनमें सबसे महत्वपूर्ण सवाल राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा है। उन्होंने पूछा कि अगर राष्ट्रीय सुरक्षा की आवश्यकता होती है तो कनेक्टिविटी को चालू या बंद करने का अधिकार किसके पास होगा, स्टारलिंक के पास या इसके भारतीय साझेदारों के पास? इसके अलावा, क्या अन्य सैटेलाइट-आधारित कनेक्टिविटी प्रदाताओं को भी अनुमति दी जाएगी और किस आधार पर?


स्टारलिंक पर कांग्रेस ने पूछा तीखा सवाल
साथ ही कांग्रेस ने यह भी सवाल उठाया कि क्या भारत में टेस्ला के निर्माण के लिए अब कोई प्रतिबद्धता की जाएगी, क्योंकि स्टारलिंक के भारत में प्रवेश के बाद यह एक बड़ा सवाल बनकर उभरा है। बता दें कि मुकेश अंबानी की जियो प्लेटफ़ॉर्म ने भी मस्क के नेतृत्व वाली एयरोस्पेस कंपनी स्पेसएक्स के साथ सौदा किया है, जिससे स्टारलिंक की ब्रॉडबैंड इंटरनेट सेवाओं को भारत में लाया जाएगा। यह कदम तब आया है जब इस बारे में महीनों तक बहस चल रही थी कि मस्क के उद्यम को स्पेक्ट्रम अधिकार कैसे दिए जाने चाहिए। इससे एक दिन पहले भारती एयरटेल ने भी स्पेसएक्स के साथ इसी तरह की साझेदारी की घोषणा की थी।

ये भी पढ़ें:- मणिपुर में शांति की कवायद: पहले चरण में हथियारों का समर्पण के बाद अब सड़कों की बहाली की तैयारी, रोडमैप तैयार

क्या है स्टारलिंक स्पेसएक्स? 
गौरतलब है कि स्टारलिंक स्पेसएक्स द्वारा संचालित दुनिया का सबसे बड़ा लो-अर्थ-ऑर्बिट (एलईओ) तारामंडल है, जो हाई-स्पीड इंटरनेट सेवा प्रदान करता है। पिछले मंगलवार को भारती एयरटेल ने घोषणा की कि वह स्टारलिंक की हाई-स्पीड इंटरनेट सेवा को भारत में लाने के लिए स्पेसएक्स के साथ एक समझौता कर रही है।

संबंधित वीडियो

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed