Starlink: भारत में कितनी होगी स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट की कीमत, जानें 5G से सस्ता होगा या महंगा?

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Wed, 12 Mar 2025 05:16 PM IST
सार

जियो और एयरटेल ने भारत में स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट के लिए एलन मस्क की SpaceX से करार कर लिया है। अब सवाल यह उठता है कि यदि भारत में सर्विस शुरू होती है, तो इंटरनेट की कीमत कितनी होगी, और क्या यह मौजूदा 5G इंटरनेट से सस्ती होगी? आइए इन सवालों के जवाब जानते हैं।

विज्ञापन
What will be the cost of starlink internet service in india know will it be cheaper or costlier than 5g servic
क्या 5G से सस्ता होगा सैटेलाइट इंटरनेट - फोटो : स्टारलिंक

    विस्तार

    एलन मस्क की सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस स्टारलिंक (Starlink) अब बहुत जल्द भारत में शुरू हो सकती है। हाल ही में टेलीकॉम सेक्टर की दो बड़ी कंपनियों- जियो और एयरटेल ने स्टारलिंक इंटरनेट सर्विस के लिए स्पेसएक्स (SpaceX) के साथ साझेदारी का ऐलान किया है। हालांकि, स्टारलिंक अब तक भारतीय अथॉरिटीज से आधिकारिक अनुमति मिलने का इंतजार कर रही है। कंपनी को अप्रूवल मिलते ही बहुत जल्द भारत में स्टैलाइट इंटरनेट सर्विसस शुरू होने की उम्मीद है।

    ऐसे में लोगों के मन में सवाल उठ रहे हैं कि यदि ये सर्विस भारत में शुरू होती है तो इसकी कीमत कितनी होगी, इसकी स्पीड कितनी होगी और क्या यह मौजूदा 5G इंटरनेट से सस्ती होगी या इसके लिए अधिक कीमत चुकानी पड़ेगी। आइए इन सभी सवालों का जवाब जानने की कोशिश करते हैं...

    विज्ञापन
    SpaceX Starlink
    SpaceX Starlink - फोटो : SpaceX

    Starlink सैटेलाइट इंटरनेट कैसे काम करता है?

    स्टारलिंक सैटेलाइट बेस्ड इंटरनेट सर्विस है, जिसमें घर तक इंटरनेट पहुंचाने के लिए टावर या फाइबर केबल का नहीं, बल्कि सीधे सैटेलाइट से मिलने वाले सिग्नल का उपयोग किया जाता है। इससे एक ओर फास्ट इंटरनेट है, तो दूसरी तरफ इससे ऐसी जगहों में इंटरनेट पहुंचाया जा सकता है जहां मोबाइल टावर या केबल इंटरनेट की पहुंच न हो। कई देशों में दूरदराज वाले इलाकों में इंटरनेट पहुंचाने के लिए सैटेलाइट सर्विस का इस्तेमाल पहले ही शुरू हो चुका है। इसमें इंटरनेट पहुंचाने के लिए सैटेलाइट बेस्ड रेड़ियो सिग्नल की मदद ली जाती है। सैटेलाइट से जमीन पर मौजूद ग्राउंड स्टेशन में ब्रॉडबैंड सिग्नल भेजा जाता है। दावा है कि स्टारलिंग सर्विस की लेटेंसी रेट सबसे कम है, यानी सैटेलाइट से जमीन पर बहुत कम देरी में सिग्नल पहुंच जाता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    क्या Starlink इंटरनेट 5G से होगा सस्ता?

    अगर फाइबर इंटरनेट पहुंचाने वाली छोटी कंपनियों को छोड़ दें, तो बाजार में जियो और एयरटेल ही ऐसी दो बड़ी कंपनियां हैं जिनके पास फाइबर इंटरनेट के सबसे ज्यादा ग्राहक हैं। जियो अपनी Airfibre के जरिए 5G ब्रॉडबैंड सर्विस दे रही है। जियो एयरफाइबर पैक की शुरूआती कीमत 599 रुपये से शुरू होती है जिसमें आपको 1 महीने के लिए 5G इंटरनेट के साथ अन्य सर्विसेज मिलती हैं। वहीं, एयरटेल के 5G ब्रॉडबैंड इंटरनेट की कीमत 699 रुपये प्रति महीने से शुरू होती है। इसमें आपको 40Mbps की स्पीड से इंटनरनेट मिलता है।

    यह भी पढ़ें: Jio SpaceX Deal: एयरटेल के बाद जियो-स्पेसएक्स में समझौता, भारत में स्टारलिंक हाई-स्पीड इंटरनेट लाने की तैयारी

    अब बात करें, Starlink सैटेलाइट इंटरनेट की कीमत (Starlink Price In India) की तो इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक स्टारलिंक का सबसे सस्ता इंटरनेट प्लान 120 डॉलर (करीब 10,500 रुपये) प्रति महीने से शुरू होता है। वहीं, घर में इंटरनेट रिसीवर किट लगवाने का स्टैंडर्ड चार्ज 349 डॉलर (करीब 30,500 रुपये) है, जो कि वन टाइम इंस्टॉलेशन चार्ज है। इसमें अनलिमिटेड हाइस्पीड डेटा के साथ काफी कम लेटेंसी वाला इंटरनेट कनेक्शन मिलता है। स्टारलिंक 150 डॉलर और केवल डेटा प्रॉयोरिटी वाले प्लान भी उपलब्ध कराती है जिसकी कीमत 250 डॉलर से 5000 डॉलर तक है।

    भारत में कम हो सकती है कीमत
    भारत में कम हो सकती है कीमत - फोटो : Starlink

    भारत में मिल सकता है सस्ता इंटरनेट

    भारत उन देशों में शामिल है जहां दुनियाभर में सबसे सस्ता इंटरनेट मिलता है। यहां कंपनियां भारतीय नागरिकों के खर्च करने की क्षमता को ध्यान में रखते हुए कीमतें तय करती हैं। इस लिहाज से देखें तो भारत में स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट की कीमत ग्लोबल मार्केट की कीमतों से कम हो सकती हैं। यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि ब्रॉडबैंड इंटरनेट सर्विस में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए शुरूआती दौर में स्टारलिंक इंटरनेट की कीमत कम रख सकती है।

    अब देखना यह है कि भारत सरकार एलन मस्क को सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस शुरू करने के लिए कब हरी झंडी दिखाएगी। सर्विस शुरू करने के लिए क्लीयरेंस मिलते ही कंपनी के तरफ से इंटरनेट चार्ज का भी ऐलान किया जा सकता है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें