फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Parliamentary committee recommend increased MP fund of 25 million

सांसद निधि बढ़ाकर 25 करोड़ करने की सिफारिश

Wed, 27 Jul 2016 03:47 AM IST
ब्यूरो/एजेंसी नई दिल्ली
ब्यूरो/एजेंसी नई दिल्ली Updated Wed, 27 Jul 2016 03:47 AM IST
विज्ञापन
Parliamentary committee recommend increased MP fund of 25 million

सरकार ने यदि संसदीय समिति की सिफारिश मानी तो भविष्य में सांसद अस्पताल के लिए जेनरेटर और श्रवण यंत्र खरीदने के लिए सांसद निधि का उपयोग कर सकेंगे। संसद सदस्य स्थानीय क्षेत्र विकास योजना संबंधी समिति ने इस आशय की सिफारिश सरकार से की है।

विज्ञापन


हालांकि समिति ने कुछ सांसदों की उस मांग को ठुकरा दिया है, जिसमें सांसद निधि से स्कूलों के शौचालयों की मरम्मत करवाने की मांग की थी। सांसद निधि को बढ़ा कर 25 करोड़ करने की सिफारिश की गई है।
विज्ञापन


अस्पताल के लिए जेनरेटर खरीदने में सांसद निधि के इस्तेमाल की इजाजत देने की मांग उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने समिति के समक्ष की थी। मंगलवार को लोकसभा में जब इससे संबंधित रिपोर्ट पेश हुई तब समिति के अध्यक्ष एम थंबीदुरई ने सांसद निधि की सीमा प्रतिवर्ष 5 करोड़ से बढ़ा कर 25 करोड़ करने की सिफारिश की। इस मांग का कई दलों के सांसदों ने समर्थन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


समिति ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि राज्यपाल नाईक ने महाराष्ट्र के आदिवासी क्षेत्र के अस्पताल में बिजली समस्या की ओर ध्यान दिलाते हुए कहा था कि अगर जेनरेटर खरीद के लिए सांसद निधि के इस्तेमाल की इजाजत दी गई तो इससे ग्रामीण इलाकों में बड़ा परिवर्तन आएगा।

इस सुझाव को बेहद महत्वपूर्ण मानते हुए समिति ने इस आशय की सिफारिश सरकार से की है। इसके अलावा समिति ने सांसद निधि के तहत 10 लाख रुपये तक के श्रवण यंत्रों की खरीद और शौचालयों की मरम्मत करने के लिए इस निधि के इस्तेमाल की इजाजत देने की सिफारिश की है।


लोकसभा में रिपोर्ट पेश करते समय थंबीदुरई ने कहा कि सांसद निधि के तहत प्रतिवर्ष 5 करोड़ रुपये बेहद कम है। संसदीय क्षेत्र का आकार काफी बड़ा होने के कारण यह रकम सांसदों के लिए समस्या बनती जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed