{"_id":"59a5e9dd4f1c1b4b738b45c7","slug":"pakistan-speaks-any-unilateral-plans-by-india-on-indus-water-treaty-not-acceptable","type":"story","status":"publish","title_hn":"बौखलाया पाक बोला- सिंधु जल संधि पर भारत की एकतरफा योजना मंजूर नहीं","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
बौखलाया पाक बोला- सिंधु जल संधि पर भारत की एकतरफा योजना मंजूर नहीं
एजेंसी, इस्लामाबाद
Updated Wed, 30 Aug 2017 10:08 AM IST
विज्ञापन
Khawaja Asif
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान ने मंगलवार को कहा कि सिंधु जल संधि की शर्तों को संशोधित करने के लिए भारत की कोई एकतरफा योजनाएं मंजूर नहीं होगी।
विज्ञापन
Read Also: पाक का आरोप, सिंधु जल संधि पर अंतरराष्ट्रीय साजिश कर रहे भारत-अमेरिका
विज्ञापन
पाकिस्तान के विदेश मंत्री और पूर्ववर्ती नवाज शरीफ कैबिनेट में जल और ऊर्जा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि सिंधु जल संधि के संबंध में पाकिस्तान अपने हिस्से की जिम्मेदारी को पूरा कर रहा था।
विज्ञापन
इस संधि की शर्तों को संशोधित करने के लिए भारत की तरफ से लाने जाने वाली कोई एकतरफा योजना पाकिस्तान को स्वीकार्य नहीं होगी। आसिफ ने कहा कि पाकिस्तान हमेशा से बातचीत के जरिए जल वितरण संबंधी मुद्दे को सुलझाने की इच्छा व्यक्त करता रहा है।
Read Also: सिंधु जल संधि पर कोई फैसला नहीं, सितंबर में होगी भारत-पाक बातचीत
लेकिन भारत जानबूझ कर इस प्रस्ताव को सुलझाने में विलंब कर रहा है। इसलिए इस समस्या को सुलझाने के लिए वर्ल्ड बैंक को रचनात्मक भूमिका निभानी चाहिए। गौरतलब है कि भारत और पाकिस्तान के बीच नौ सालों तक बातचीत होने के बाद वर्ल्ड बैंक की मदद से ही दोनों देशों ने 1960 में सिंधु जल संधि पर हस्ताक्षर किए थे।