Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Who qualifies as a journalist? SC to ponder question of protection for scribes

पत्रकार किसे माना जाए?: विचार करेगा सुप्रीम कोर्ट; क्या रील बनाने वालों को भी मिलेगी पत्रकारों जैसी सुरक्षा?

Thu, 26 Nov 2026 02:28 PM IST
निर्मल कांत पीटीआई, नई दिल्ली।
पीटीआई, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 26 Nov 2026 02:28 PM IST
सार

सुप्रीम कोर्ट विचार करेगा कि पत्रकार किसे माना जाए और क्या मान्यता प्राप्त पत्रकारों को ज्यादा सुरक्षा मिलनी चाहिए। दिल्ली पुलिस ने रील बनाने वालों और पत्रकारों को अलग-अलग श्रेणी में रखने की दलील दी है। सात पत्रकारों को हिरासत में लेने और उनसे मारपीट के आरोपों की जांच के मामले में कोर्ट में क्या हुआ? पढ़िए रिपोर्ट

विज्ञापन
Who qualifies as a journalist? SC to ponder question of protection for scribes
सुप्रीम कोर्ट (फाइल) - फोटो : एएनआई

विस्तार

पत्रकार किसे माना जाए? क्या मान्यता प्राप्त पत्रकारों को प्रदर्शन की रिपोर्टिंग के दौरान खुद को पत्रकार बताने वाले लोगों से ज्यादा सुरक्षा मिलनी चाहिए? सुप्रीम कोर्ट इस सवाल पर विचार करेगा।
विज्ञापन


शीर्ष कोर्ट ने गुरुवार को यह बात कही। कोर्ट ने कहा कि पत्रकारिता की आजादी और सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने के बीच संतुलन जरूरी है। कानून-व्यवस्था बनाए रखना भी उतना ही जरूरी है। मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची और न्यायमूर्ति वी. मोहना की पीठ ने यह टिप्पणी की।
विज्ञापन


क्या मामले की जांच समिति करेगी?
शीर्ष अदालत ने मामले को पांच सदस्यीय उच्च स्तरीय समिति के पास भेज दिया। इस समिति की अध्यक्षता सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश आर. सुभाष रेड्डी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह मामला सात पत्रकारों को कथित रूप से हिरासत में लेने, उनके साथ मारपीट करने और प्रदर्शन की रिपोर्टिंग में बाधा डालने से जुड़ा है। ये घटनाएं दिल्ली में 10 और 11 अक्तूबर 2026 को हुई थीं। कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं से समिति के सामने सबूत और अन्य सामग्री पेश करने को कहा।

कोर्ट ने क्या टिप्पणी की?
न्यायमूर्ति बागची ने कहा, आप उस समिति के पास वापस जाएंगे, जिसका गठन हमने किया है। वहां आपको तथ्यात्मक रूप से यह साबित करना होगा कि आपके याचिकाकर्ता वास्तव में वहां मौजूद थे या नहीं। अगर वे मौजूद थे, तो क्या उनके खिलाफ जरूरत से ज्यादा बल का इस्तेमाल किया गया था।

उन्होंने कहा, 'क्या उनके खिलाफ बल का इस्तेमाल किया गया था? अगर बल का इस्तेमाल किया गया था, तो क्या वह सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए जरूरी अनुपात से ज्यादा था?' इसके बाद न्यायमूर्ति बागची ने कहा कि खुद को पत्रकार बताने वाले लोगों को मान्यता प्राप्त पत्रकारों जैसी सुरक्षा नहीं मिल सकती।

पत्रकार संगठनों ने याचिका में क्या कहा?
केरल वर्किंग जर्नलिस्ट्स यूनियन और दिल्ली यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स ने इस मामले में याचिका दायर की है। याचिका में कहा गया कि पत्रकारों को जबरन रिपोर्टिंग वाली जगहों से हटाया गया। उन्हें घटनाओं की रिकॉर्डिंग करने से रोका गया। उनके साथ शारीरिक बल का इस्तेमाल भी किया गया।

ये भी पढ़ें: पूर्व सांसद आनंद मोहन को झटका: करना होगा आत्मसमर्पण, बिहार सरकार का फैसला सुप्रीम कोर्ट से रद्द

याचिका के मुताबिक, प्रदर्शन की रिपोर्टिंग कर रहे मान्यता प्राप्त पत्रकारों को रोका गया। उन्हें घसीटकर वहां से हटाया गया। उनके साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की गई। प्रेस पहचान पत्र दिखाने के बावजूद उन्हें हिरासत में लिया गया।

सात पत्रकारों को हिरासत में लेने पर क्या दलील दी गई?
वरिष्ठ वकील पीवी दिनेश ने कहा कि सात पत्रकारों को हिरासत में लिया गया था। वे स्थापित मीडिया संस्थानों के साथ काम करते थे। वे केवल रील बनाने वाले लोग नहीं थे। वकील ने कहा, 'सवाल यह है कि जब स्थापित और मान्यता प्राप्त पत्रकार घटनाओं की रिपोर्टिंग कर रहे हों, तो क्या उन्हें हिरासत में लिया जा सकता है?'


दिल्ली पुलिस ने क्या कहा था?
दिल्ली पुलिस ने पहले शीर्ष कोर्ट को बताया था कि सोशल मीडिया पर रील बनाने वाले लोग और इन्फ्लुएंसर प्रदर्शन की रिपोर्टिंग करने वाले पत्रकारों जैसी सुरक्षा का दावा नहीं कर सकते।

पुलिस ने हलफनामे में अपनी दलील दी थी। उसने कहा था कि पत्रकार एक अलग श्रेणी में आते हैं। वहीं, सोशल मीडिया पर सामग्री बनाने वाले लोग अपने व्यावसायिक फायदे के लिए कैमरे और माइक्रोफोन से रील बनाते हैं। पुलिस का कहना था कि ऐसे लोगों को प्रदर्शन की रिपोर्टिंग के दौरान प्रेस को मिलने वाली सुरक्षा अपने आप नहीं मिल सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed