फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   no conclusion on indus water treaty, talk continues between india pak

सिंधु जल संधि पर कोई फैसला नहीं, सितंबर में होगी भारत-पाक बातचीत

Thu, 03 Aug 2017 02:22 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा Updated Thu, 03 Aug 2017 02:22 PM IST
विज्ञापन
no conclusion on indus water treaty, talk continues between india pak
- फोटो : ANI

विश्व बैंक ने कहा है कि किशनगंगा और रातले हाइड्रोइलेक्ट्रिक बिजली संयंत्रों को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच बातचीत जारी हैं और अब तक इसपर कोई फैसला नहीं लिया जा सका है।

विज्ञापन


भारत और पाकिस्तान द्वारा इस मुद्दे पर दो दिवसीय बैठक पूरी किए जाने के एक दिन बाद बुधवार को विश्व बैंक ने कहा, ‘‘इस सप्ताह की शुरूआत में बैठकें सदभावना एवं सहयोग की भावना से आयोजित की गई थीं। इससे जुड़े पक्ष वाशिंगटन डीसी में सितंबर में एक बार फिर मिलने और चर्चा करने के लिए सहमत हो गए हैं।
विज्ञापन


’’ विश्व बैंक ने सिंधु जल संधि से जुड़ी बैठकों के नतीजों को लेकर कुछ मीडिया संस्थानों से आने वाली खबरों को ‘गलत’ बताया है। ज्यादा स्पष्टीकरण दिए बिना मीडिया में जारी बयान में कहा गया, ‘‘विश्व बैंक यह स्पष्ट करना चाहेगा कि किशनगंगा और रातले हाइड्रोइलेक्ट्रिक बिजली संयंत्रों को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच चर्चाएं चल रही हैं।’’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed