फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India-US doing international conspiracy on Indus Water pact, Pakistan allegations

पाक का आरोप, सिंधु जल संधि पर अंतरराष्ट्रीय साजिश कर रहे भारत-अमेरिका

Tue, 08 Aug 2017 06:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 08 Aug 2017 06:51 AM IST
विज्ञापन
India-US doing international conspiracy on Indus Water pact, Pakistan allegations
ख्वाजा आसिफ

पाकिस्तान ने आरोप लगाया है कि भारत और अमेरिका सिंधु जल संधि को तोड़ने की अंतरराष्ट्रीय साजिश का हिस्सा हैं। यही नहीं, पाकिस्तान के खिलाफ अफगानिस्तान में रची जाने वाली साजिशों को भारत खुलकर समर्थन दे रहा है। अफगानिस्तान की तरह वह पाकिस्तान पर कीचड़ भी उछाल रहा है और शांति के लिए उसकी पहल का जवाब नहीं दे रहा है। इससे कुछ हासिल नहीं होगा। उल्टे दोनों देशों के रिश्ते खराब होंगे।

विज्ञापन


विदेश मंत्री की जिम्मेदारी संभालने के बाद सियालकोट में मीडिया से पहली बातचीत में ख्वाजा आसिफ ने हालांकि यह नहीं बताया कि भारत और अमेरिका सिंधु जल संधि को तोड़ने की कौन सी साजिश में शामिल हैं, लेकिन सिर्फ इतना कहा कि इस संबंध में पाकिस्तान को हमेशा अंधेरे में रखा जाता है।
विज्ञापन


मालूम हो कि इस संधि के गारंटर के तौर पर हाल ही में विश्व बैंक ने कहा है कि भारत को कुछ शर्तों के साथ झेलम और चिनाब की सहायक नदियों पर किशनगंगा और रातले जलविद्युत परियोजना निर्माण का अधिकार है, जबकि पाकिस्तान इन्हें रोकना चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने छह बांधों पर चुप्पी
भारत की ओर उंगली उठाने वाले आसिफ ने भारत के उस आरोप का कोई जवाब नहीं दिया कि पाकिस्तान अपने कब्जे वाले कश्मीर में चीन की मदद से सिंधु नदी पर छह बांध बना रहा है। हाल ही में विदेश मंत्री वी के सिंह ने एक लिखित जवाब में राज्यसभा को यह जानकारी दी थी। भारत ने इस संबंध में पाकिस्तान के साथ चीन को भी डिमार्श (कूटनीतिक संवाद) भेजा है। इसमें आपत्ति जताई गई है कि ये छह बांध भारत की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का उल्लंघन कर बनाए जा रहे हैं।

आरोप के साथ धमकी भी

India-US doing international conspiracy on Indus Water pact, Pakistan allegations
ख्वाजा आसिफ

आसिफ ने आगे कहा कि भारत द्वारा सिंधु नदी का पानी पाकिस्तान जाने से रोके जाने के मुद्दे को विश्व बैंक में उठाया गया है। उन्होंने दावा किया कि डेढ़ साल पहले दोनों देशों ने किशनगंगा परियोजना के निर्माण के मुद्दे को सुलझा लिया था, लेकिन उसके बाद भारत ने इस संबंध में पाकिस्तान के साथ तीन बार बातचीत स्थगित कर दी। दोनों देश इस संधि को जारी रखना चाहते हैं, लेकिन इसका किसी भी तरह से उल्लंघन संबंधों को और खराब करेगा। 

कश्मीर बिना स्थायी शांति असंभव
आसिफ ने भारत पर आरोपों की झड़ी लगाते हुए चेतावनी भी दे डाली। कहा, पड़ोसियों के साथ शांति एवं मधुर संबंधों की हमारी कोशिशों को कमजोरी न समझा जाए। हम अपनी सीमाओं की हिफाजत करने में पूरी तरह सक्षम हैं। भारत-पाक के बीच में शांति कश्मीर समस्या से संबंधित है और बिना इसे सुलझाए स्थायी शांति हासिल नहीं की जा सकती है।

कश्मीर में जनमत संग्रह के लिए पाकिस्तान मदद करता रहेगा। भारत और अफगानिस्तान को एक अच्छे पड़ोसी की तरह पाकिस्तान द्वारा की जाने वाली शांति की पहल पर बात करने का यह सबसे बेहतर समय है। दोनों को आरोप-प्रत्यारोपों से बाहर आना चाहिए।

उन्होंने भारत द्वारा एलओसी पर सीजफायर का उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए भारत को कश्मीर मुद्दे पर बातचीत का आमंत्रण भी दिया। ख्वाजा आसिफ ने दावा किया कि कश्मीर के लोग आत्मनिर्णय के अधिकार की लड़ाई लड़ रहे हैं, जो उन्हें संयुक्त राष्ट्र ने अपने संकल्पों के माध्यम से आश्वासन दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed