{"_id":"5980f4244f1c1bed358b45c3","slug":"pakistan-genrel-qamar-javed-said-china-support-for-nsg-kashmir-is-valuable","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन के कर्जदार हैं हम, NSG-कश्मीर पर समर्थन के लिए शुक्रिया: बाजवा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
चीन के कर्जदार हैं हम, NSG-कश्मीर पर समर्थन के लिए शुक्रिया: बाजवा
amarujala.com- presented by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 02 Aug 2017 09:26 AM IST
विज्ञापन
pak army
भारत और चीन के बीच चल रही तल्खी के बीच पाकिस्तान के प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने कश्मीर मुद्दे, परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह और शंघाई सहयोग संगठन के विस्तार को लेकर पाक को चीन के अविचल समर्थन के लिए कर्जदार माना है।
विज्ञापन
चीन की पीपल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के 90वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में बाजवा ने चीन और पाकिस्तान को 'क्षेत्र में महत्वपूर्ण रणनीतिक ताकत' बताया और कहा कि द्विपक्षीय संबंधों से दोनों देशों को लाभ हुआ है।
विज्ञापन
चीनी दूतावास द्वारा सोमवार को रावलपिंडी में आयोजित कार्यक्रम में बाजवा ने कहा कि यह परस्पर विश्वास, सम्मान, समझ तथा सहयोग पर आधारित संबंध हैं। असल में यह दोस्ती हर दिन के साथ बढ़ रही है, जो हमारे जीवन के हर पहलू को शामिल करता है।
विज्ञापन
जनरल बाजवा इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे। बाजवा ने आगे कहा कि कश्मीर मुद्दा हो या शंघाई सहयोग संगठन में पाकिस्तान की पूर्ण सदस्यता या फिर परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह पाकिस्तान सभी अंतरराष्ट्रीय मंचों पर चीन के अविचल समर्थन के लिए चीन का कर्जदार है।