फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Odisha: Four naxals neutralized and one SOG jawan injured in an exchange of fire with naxals

ओडिशाः कालाहांडी में एसओजी और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, चार नक्सली ढेर, एक जवान घायल     

Wed, 09 Sep 2020 07:00 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कालाहांडी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कालाहांडी Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 09 Sep 2020 07:00 PM IST
विज्ञापन
Odisha: Four naxals neutralized and one SOG jawan injured in an exchange of fire with naxals
प्रतीकात्मक तस्वीर

ओडिशा के कालाहांडी जिले में सुरक्षा बलों के साथ बुधवार को हुई मुठभेड़ में चार नक्सली मारे गए। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कालाहांडी-कंधमाल सीमा पर भंडारंगी सिरकी वन क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में ओडिशा पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) का एक जवान भी घायल हो गया।

विज्ञापन


नक्सल विरोधी अभियान से जुड़े अधिकारी ने कहा कि मुठभेड़ में चार नक्सली मारे गए और एक एसओजी जवान घायल हो गया। घायल जवान को इलाज के लिए भेजा गया है।  एक खुफिया जानकारी पर कार्रवाई करते हुए एसओजी ने जिला स्वैच्छिक बल (डीवीएफ) के साथ मिलकर मंगलवार को अभियान शुरू किया। उन्होंने कहा कि एसओजी और डीवीएफ की दो संयुक्त टीमें अभियान का हिस्सा थीं।
विज्ञापन


अधिकारी ने कहा कि मुठभेड़ बुधवार सुबह करीब 11 बजे हुई। करीब आधे घंटे तक गोलीबारी चली। उन्होंने कहा कि एसओजी, डीवीएफ और सीआरपीएफ की और टीमों को तलाशी अभियान के लिए क्षेत्र में रवाना किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed