{"_id":"6528c5a8f9e91e98840723e5","slug":"north-east-express-derailed-stranded-passengers-reached-their-destination-in-relief-train-2023-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस हादसा: दुर्घटना के बाद फंसे 1006 यात्री गंतव्य तक पहुंचे, NRF ने जारी की हेल्पलाइन नंबर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस हादसा: दुर्घटना के बाद फंसे 1006 यात्री गंतव्य तक पहुंचे, NRF ने जारी की हेल्पलाइन नंबर
Fri, 13 Oct 2023 09:51 AM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहटी
Published by: श्वेता महतो
Updated Fri, 13 Oct 2023 09:51 AM IST
सार
सीआरपीओ ने बताया कि राहत ट्रेन गुरुवार की सुबह पांच बजे चली और रात को 11 बजे कामाख्या पहुंचने वाली थी। इस ट्रेन में 1006 यात्रियों ने यात्रा किया और अपने-अपने गंतव्य पर पहुंचे।
विज्ञापन
राहत ट्रेन से अपने गंतव्य पहुंचे यात्री
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के बक्सर में नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस के पटरी से उतरने के बाद उसमें फंसे करीब 1006 यात्रियों को राहत ट्रेन से उनके गंतव्य तक पहुंचाया गया है। बुधवार की सुबह दिल्ली के आनंद विहार से असम के कामख्या तक 33 घंटे की सफर तय करने वाली नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस में करीब 1500 यात्री सवार थे।
राहत ट्रेन से अपने गंतव्य पहुंचे यात्री
पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफआर) के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सब्यसाची डे ने बताया कि इस घटना के बाद करीब 1,006 यात्री बिहार, बंगाल और असम में अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए दानापुर में राहत ट्रेन में सवार हुए। शुक्रवार की आधी रात करीब एक बजे विशेष राहत ट्रेन कामाख्य पहुंची, जहां 311 यात्री उतरे। वहीं अन्य यात्री अपने-अपने गंतव्य पर सुरक्षित पहुंच चुके हैं।
उन्होंने आगे बताया, 'कुल यात्रियों में से, लगभग 1,200 के पास एनएफआर के अधिकार क्षेत्र में 12 स्टेशनों पर, कटिहार से आगे तक उतरने के लिए टिकट था। करीब 540 टिकटधारी यात्री असम के पांच स्टेशनों पर उतरे, जिनमें से 389 यात्री कामाख्य उतरे।'
यात्रियों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी
भारतीय रेलवे के अनुसार बुधवार की रात करीब 9:53 में रघुनाथपुर स्टेशन के पास ट्रेन के 23 डिब्बे पटरी से उतर गए थे। इस घटना में चार यात्रियों की मौत हो गई, तो वहीं कई घायल हुए। सीआरपीओ ने बताया कि राहत ट्रेन गुरुवार की सुबह पांच बजे चली और रात को 11 बजे कामाख्या पहुंचने वाली थी। इस ट्रेन में 1006 यात्रियों ने यात्रा किया और अपने-अपने गंतव्य पर पहुंचे।
यात्रा के दौरान यात्रियों को खाना-पानी, चिकित्सकीय जांच उपलब्ध कराया गया। एनआरएफ ने सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। गुवाहटी ने भी यात्रियों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है।
हेल्पलाइन नंबर
गुवाहटी: 03612731621/22/23
कामाख्या: 03612674857
कटिहार: 9608815880
नई जलपाईगुड़ी: 8170034242

#WATCH | Assam: A special train carrying passengers of the North East Express train arrives at Kamakhya railway station in Guwahati
विज्ञापन विज्ञापन
4 people died and several were injured after 21 coaches of the North East Express train derailed near Raghunathpur station in Buxar, Bihar… pic.twitter.com/k2wf8xSGNc — ANI (@ANI) October 12, 2023