फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   No rape case filed in this police station

बलात्कार का कोई केस दर्ज नहींं हैं, देश का अनोखा पुलिस स्टेशन

Tue, 17 May 2016 04:48 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 17 May 2016 04:48 PM IST
सार

  • 23 सालों में कोई भी बलात्कार का केस दर्ज नहीं हुआ
  • भारत-पाकिस्तान की सीमा पर स्थित है पुलिस स्टेशन
  • महिला और पुरुष कैदियों के लिए अलग-अलग बैरेक हैं

विज्ञापन
No rape case filed in this police station
पुलिस स्टेशन शाहगढ़ - फोटो : toi

विस्तार

तमाम कोशिशों और सरकारी प्रयासों के बाद भी देश में बलात्कार की घटनाएं लगातार बढ़ी रही हैं। देश में शायद ही ऐसा कोई पुलिस स्टोशन हो जहां बलात्कार का मामला दर्ज न हुआ हो। ऐसे समय में राजस्थान के जैसलमेर का पुलिस स्टोशन 'शाहगढ़ बुल्ज' पूरे देश के लिए एक मिसाल कहा जा सकता है। 1993 में स्थापना के बाद जैसलमेर के शाहगढ़ बुल्ज थाने में पिछले 23 सालों में कोई भी बलात्कार का केस दर्ज नहीं हुआ है।

विज्ञापन


जैलसमेर से 150 किलोमीटर दूर और भारत-पाकिस्तान की सीमा पर स्थित इस पुलिस स्टेशन में 23 सालों में केवल 55 केस दर्ज किए गए हैं, जिसमें बलात्करा का एक भी मामला नहींहै। भारत-पाकिस्तान की सीमा पर स्थित होने के बावजूद इस इलाके में अपराध की घटनाएं भी नहीं होतीं हैं और यहां के लोग काफी मिलजुल कर रहते हैं। 
विज्ञापन


900 लोगों की आबादी वाले इस इलाके में पुलिस स्टेशन की बिल्डिंग में महिला और पुरुष कैदियों के लिए अलग-अलग बैरेक हैं, लेकिन अबतक बैरक में किसी कैदी को नहीं रखा गया है। अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस स्टेशन में पुराने मॉडल की एक जीप भी खड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाहगढ़ पुलिस स्टेशने के बारे में एक दिलचस्प बात कही जाती है कि किसी पुलिस अधिकारी को अगर सजा दी जाती है तो उसे शाहगढ़ बुल्ज थाने में भेज दिया जाता है।' क्योंकि यहां पर परिवहन, बिजली और पानी का इंतजाम बहुत खराब है। अगर किसी को जैसलमेर जाना है तो रास्ते से गुजरने वाली बीएसएफ की गाड़ियों से लिफ्ट लेकर जाना पड़ता है।


इस पुलिस स्टेशन की शरुआत 1993 में की गई थी तब से आजतक यहां केवल 55 केस ही दर्ज किए गए हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर के मुताबिक एसपी ने बताया किसी-किसी साल तो यहां एक भी केस दर्ज नहीं हुआ। 2016 में भी अबतक किसी तरह के मामले में कोई केस दर्ज नहीं किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed