शिकंजा: पाकिस्तान के इशारे पर भारत विरोधी साजिश रचने वाले सात आतंकियों पर कार्रवाई, NIA ने दाखिल की चार्जशीट
आतंकी संगठन तहरीक-उल-मुजाहिदीन के आंतकियों के खिलाफ एनआईए ने बड़ी कार्रवाई की है। पाकिस्तान के इशारों पर भारत में आतंकी घटनाओं को अंजाम देने वाले आतंकियों के खिलाफ जार्जशीट पेश की गई है।
विस्तार
राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ में आपराधिक साजिश रचने वाले तहरीक-उल-मुजाहिदीन के सात आंतकियों के खिलाफ चार्जशीट दायर की है। विशेष एनआईए की विशेष अदालत में दायर चार्जशीट में बताया गया है कि सातों आतंकी पाकिस्तान में बैठे अपने आकाओं के इशारे पर भारत विरोधी गतिविधियों को अंजाम दे रहे थे। चार्जशीट में शामिल आतंकियों के नाम मोहम्मद मुस्तफा खान,मोहम्मद यासीन, मोहम्मद फारूक, मोहम्मद इबरार, मोहम्मद जाविद खान, शेर अली और मोहम्मद रफीक हैं।
National Investigation Agency (NIA) files chargesheet against seven terrorists of Tehreek-ul-Mujahideen (TuM) in Poonch, in connection with criminal conspiracy by TuM
विज्ञापन
— ANI (@ANI) June 25, 2021
इस मामले का खुलासा कुछ वक्त पहले मोहम्मद मुस्तफा खान की गिरफ्तारी से हुआ। पुंछ जिले की मेंढर पुलिस ने मुस्तफा खान को गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया था। उसके घर से पुलिस को आपत्तिजनक दस्तावेज सहित 6 बम मिले थे।
कुवैत के आतंकी भी इस अभियान में थे शामिल
मोहम्मद मुस्तफा खान की गिरफ्तारी के बाद यह केस राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने अपने हाथों में लिया। राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने अपनी जांच में पाया कि मोहम्मद मुस्तफा खान अपने छह अन्य साथियों के साथ मिलकर भारत विरोधी अभियान चला रहा है। जांच में यह बात भी सामने आई की सभी के पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन ‘तहरीक-उल-मुजाहिदीन’ से संबंध हैं और वह किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। इस काम में कुवैत के कुछ आतंकियों से मदद मिलने की बात भी जांच एजेंसी ने खुलासा किया था।
पुंछ के रास्ते हथियारों और अन्य सामानों की तस्करी
राष्ट्रीय जांच एजेंसी के मुताबिक, फरार आतंकी रफीक नाई उर्फ सुल्तान और पाक अधिकृत में रह रहे आतंकी कुवैत में रहने वाले शेर अली और उसके गुर्गों की मदद से भारत में हथियारों की तस्करी कर रहे थे। ये हथियार पुंछ जिले के रास्ते भेजे जा रहे थे। इसके अलावा, गोला-बारूद, विस्फोटक और नशीले पदार्थों की तस्करी भी की जा रही थी। एनआईए को जांच के दौरान, पुंछ में विभिन्न स्थानों पर छिपाकर रखे गए हथियार, गोला-बारूद, विस्फोटक, नशीले पदार्थ समेत अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुए थे।