फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NFR Official Missing Updates Arunachal Parshuram Kund Lohit River Army chopper rescue operation Hindi news

NFR Official Missing: अरुणाचल में नहाने गए रेलवे अधिकारी लापता, आज सेना का हेलीकॉप्टर करेगा तलाश; जानिए मामला

Mon, 25 Nov 2024 03:30 AM IST
N Arjun एन अर्जुन
Updated Mon, 25 Nov 2024 03:30 AM IST
सार

पूर्वोत्तर सीमा रेलवे (NFR) के वरिष्ठ अधिकारी शुभेंदु कुमार चौधरी लोहित नदी में नहाने जाने के बाद लापता हो गए। तलाशी में आज सेना के हेलीकॉप्टर की मदद ली जाएगी।

विज्ञापन
NFR Official Missing Updates Arunachal Parshuram Kund Lohit River Army chopper rescue operation Hindi news
पूर्वीत्तर सीमा रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी शुभेंदु कुमार चौधरी (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्वोत्तर सीमा रेलवे (एनएफआर) के एक वरिष्ठ रेलवे अधिकारी शुभेंदु कुमार चौधरी के लापता होने से पूरा महकमा चिंतित है। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) और रेलवे के कई बड़े अधिकारी परशुराम कुंड पहुंचे। रविवार को अरुणाचल प्रदेश में लोहित जिले से लापता हुए चौधरी की तलाशी के लिए आज भी अभियान जारी रहेगा। अब सेना के हेलीकॉप्टर की मदद ली जाएगी।
विज्ञापन


भारतीय सेना का हेलीकॉप्टर खोज अभियान चलाएगा
लोहित नदी के परशुराम कुंड में नहाते समय लापता होने की खबर के संबंध में लोहित जिला पुलिस के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलते ही प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया। उनकी खोज के लिए अभियान शुरू कर दिया गया, लेकिन शाम ढलने के बाद रोशनी की कमी के कारण अभियान बंद करना पड़ा। अब उनकी खोज सोमवार को की जाएगी। पूर्वोत्तर सीमा रेलवे के मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी (सीपीआरओ) कपिंजल किशोर शर्मा ने भी देर रात घटना की पुष्ट की। उन्होंने बताया कि प्रशासन ने शुभेंदु कुमार चौधरी की तलाशी के लिए भारतीय सेना से मदद मांगी, जिसे सेना ने
विज्ञापन

स्वीकार कर लिया है। सोमवार सुबह से भारतीय सेना का हेलीकॉप्टर खोज अभियान चलाएगा।

परशुराम कुंड में स्नान करते समय लापता
लोहित पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा, रविवार दोपहर को करीब 12.45 बजे एक व्यक्ति की परशुराम कुंड में स्नान करते समय लापता होने की खबर मिली। लापता होने वाले व्यक्ति की पहचान एसके चौधरी, उम्र करीब 55 साल के रूप में हुई। जानकारी जुटाते समय पता लगा कि चौधरी एनएफ रेलवे के प्रधान मुख्य सुरक्षा अधिकारी के रूप में पदस्थापित हैं। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि राहत व बचाव कार्य में सभी उपलब्ध संसाधनों को लगाया गया है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की मदद भी ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्वीत्तर सीमा रेलवे के अधिकारी ने क्या बताया
बताया जा रहा है कि वे परिवार के साथ परशुराम कुंड में पवित्र स्नान करने गए थे, जहां से वे लापता हो गए। पूर्वीत्तर सीमा रेलवे के सीपीआरओ कपिंजल किशोर शर्मा ने अमर उजाला को बताया कि
प्रशासन ने उनकी खोज के लिए एडीसी वाक्रो को स्थानीय पुलिस, स्थानीय समुदाय और चिकित्सा टीम सहित सभी स्थानीय संसाधनों का इस्तेमाल करने का निर्देश दिया है। लोहित और नामसाई के पुलिस अधीक्षक (एसपी) को भी निर्देशित किया गया है।


ITBP से भी मदद की अपील, सेना के हेलीकॉप्टर के अलावा एंबुलेंस भी मुस्तैद
उन्होंने बताया कि भारतीय सेना और भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की टीमें भी खोज और बचाव अभियान में शामिल की गई हैं। 181 माउंटेन ब्रिगेड के कमांडर, ब्रिगेडियर अरुण अवस्थी से संपर्क कर भारतीय सेना के हेलीकॉप्टर को भेजने का अनुरोध किया गया। भारतीय सेना ने सोमवार की सुबह खोज और अभियान के लिए हेलीकॉप्टर भेजने को मंजूरी दे दी है। एहतियात बरतते हुए एंबुलेंस पहले से ही परशुराम कुंड पर तैयार रखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed