Updates: असम राइफल्स ने पकड़ी एक करोड़ की हेरोइन; गुजरात में निर्माणाधीन पुल का हिस्सा गिरा, एक की मौत
असम राइफल्स और मिजोरम पुलिस ने मिजोरम के तलांगसम और चमफाई इलाकों में कार्रवाई करते हुए 168 ग्राम हेरोइन पकड़ी है।
विस्तार
पालघर में फार्महाउस में बनाई जा रहीं थी नशीली दवाएं
मुंबई में रिहायशी इमारत में लगी आग
#WATCH | Mumbai: Earlier visuals of the fire that broke out in the Pavan Dham Veena Santur Building of Mahaveer Nagar in Kandivali West. The fire was taken under control with the help of 8 firefighters. https://t.co/8liMiz4lEb pic.twitter.com/BbQ3hLHmek
— ANI (@ANI) October 23, 2023
बंगलुरू में खड़ी कार से लाखों रुपये उड़ाए
#WATCH | Rs 13 lakhs stolen from a parked car in Bengaluru on 20th October; case registered, say police.
— ANI (@ANI) October 23, 2023
(Video source: Bengaluru Police) pic.twitter.com/u8V4K5tGzI
गुजरात में निर्माणाधीन पुल का हिस्सा गिरा
गुजरात के बनासकांठा जिले के पालनपुर कस्बे में सोमवार को एक निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा ढह जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटनास्थल पर तलाश एवं बचाव अभियान जारी है। बनासकांठा के कलेक्टर वरुणकुमार बरनवाल ने बताया कि छह कंक्रीट गार्डर या स्लैब, जो हाल ही में आरटीओ चेक पोस्ट के पास निर्माणाधीन पुल के खंभों पर लगाए गए थे, दोपहर में ढह गए। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने दावा किया कि मलबे में दो और लोग हैं, क्योंकि ऑटोरिक्शा के साथ एक ट्रैक्टर भी कुचल गया है।
मुंबई पुलिस ने शिवसेना (यूबीटी) विधायक से छह घंटे तक पूछताछ की
मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने जमीन के गलत इस्तेमाल के मामले में सोमवार को शिवसेना (यूबीटी) विधायक रवींद्र वायकर से छह घंटे तक पूछताछ की। दक्षिण मुंबई में ईओडब्ल्यू कार्यालय में वायकर से पूछताछ के बाद उन्हें शाम को जाने की अनुमति दे दी गई। वायकर की पत्नी मनीषा वायकर को ईओडब्ल्यू ने बुधवार को बुलाया है। विधायक और अन्य पर कथित तौर पर बृहन्मुंबई नगर निगम को गुमराह करने और अवैध रूप से एक लक्जरी होटल के निर्माण के लिए जनवरी और जुलाई 2021 के बीच धोखाधड़ी से एनओसी प्राप्त करने का आरोप है।
श्रीपद्मनाभस्वामी शोभायात्रा के दौरान हवाईअड्डे पर पांच घंटे रुकी रही विमान सेवाएं
श्रीपद्मनाभस्वामी मंदिर की पारंपरिक 'अराट्टू' शोभायात्रा के हवाईअड्डे के रनवे से गुजरने के दौरान सोमवार को यहां पांच घंटे के लिए उड़ान सेवाएं रोक दी गईं। जुलूस के मंदिर लौटने के बाद रात करीब नौ बजे उड़ान सेवाएं फिर से शुरू हुईं। पूर्ववर्ती त्रावणकोर शाही परिवार के वर्तमान प्रमुख, श्री मूलम तिरुनल राम वर्मा ने मंदिर से पास के शंकुमुघम समुद्र तट तक शोभायात्रा का नेतृत्व किया। शोभायात्रा शाम करीब 5 बजे मंदिर से शुरू हुई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में भक्तों के साथ छह हाथी भी हवाईअड्डे के रनवे से होते हुए समुद्र तट तक पहुंचे।