{"_id":"60132c85099b6e1ff566702e","slug":"ncb-team-arrested-three-drug-peddlers-from-navi-mumbai-maharashtra","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्रग्स मामला: एनसीबी की टीम ने नवी मुंबई से तीन ड्रग पैडलरों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ड्रग्स मामला: एनसीबी की टीम ने नवी मुंबई से तीन ड्रग पैडलरों को किया गिरफ्तार
Fri, 29 Jan 2021 02:58 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, मुंबई
एजेंसी, मुंबई
Published by: Kuldeep Singh
Updated Fri, 29 Jan 2021 02:58 AM IST
विज्ञापन
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने तीन ड्रग पैडलरों को नवी मुंबई से गिरफ्तार किया है। एनसीबी की टीम ने इनके पास 336 ब्लॉट एलएसडी, 430 ग्राम गांजा और छह ग्राम कोकीन बरामद की है।
विज्ञापन
एनसीबी के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि मुंबई की टीम ने बुधवार रात को एक कार का पीछा किया और उसकी तलाशी में उन्हें 10 ग्राम गांजा और एलएसडी के 121 ब्लॉट मिले। एनसीबी ने अरबाज शेख और विनीत चंद्रन को कार से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
इन दोनों से पूछताछ के आधार पर एनसीबी की टीम ने जोनल निदेशक समीर वानखेड़े के नेतृत्व में नेरूल और नवी मुंबई इलाके में छापा मारा। यहां से टीम ने 420 ग्राम गांजा, छह ग्राम कोकीन और 215 एलएसडी ब्लॉट बरामद किए और सूरज सिंह को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन