फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nawaz sharif says, Our desire for peace should not be interpreted as our weakness

सेना की कार्रवाई से बौखलाया पाक, शरीफ बोले- 'हमें कमजोर न समझे भारत'

Thu, 29 Sep 2016 02:06 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 29 Sep 2016 02:06 PM IST
विज्ञापन
Nawaz sharif says, Our desire for peace should not be interpreted as our weakness

उड़ी हमले के बाद भारतीय सेना द्वारा पीओके में चल रहे आतंकी शिविरों पर शुरू की गई कार्रवाई से पाकिस्तान बौखला गया है। सेना द्वारा किए गए सर्जिकल स्ट्राइक से भड़के नवाज शरीफ ने भारत को चेतावनी वाले लहजे में कहा कि भारत हमारी शराफत और शांति चाहने की आदत को हमारी कमजोरी न समझे।

विज्ञापन


"हम अपने देश की रक्षा और सुरक्षा के लिए पूरी तरह तैयार हैं। शरीफ ने कहा कि हम पूरी दृढ़ता से भारतीय सेना की अकारण और नग्न आक्रामकता की निंदा करते हैं, जिसकी वजह से सीमा पर हमारे दो जवान शहीद हो गए।" बता दें कि पाकिस्तान ने दावा किया कि भारतीय सेना द्वारा किए गए सीजफायर उल्लंघन में उसके दो जवान मारे गए हैं। 
विज्ञापन


पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का यह बयान भारतीय डायरेक्टर जनरल आफ मिलिट्री ऑपरेशन (डीजीएमओ) की ओर से इस बात का दावा किया गया था कि भारतीय सेना ने सीमा पार पाक अधिकृत कश्मीर में आतंकियों के ठिकाने पर हमले की कार्रवाई की है। भारतीय सेना की इस कार्रवाई के बाद से ही पाकिस्तान की ओर से लगातार पुंछ जिले में एलओसी पर फायरिंग की जा रही है। भारतीय सेना भी पाक फायरिंग का कड़ा जवाब दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed