फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   nationwide trade union strike highlights bank railways post transport services aicctu skm ciut protest

भारत बंद का असर: राजधानी दिल्ली में गुलजार रहे बाजार, बंगाल में प्रदर्शन, पुलिस से झड़प; बिहार में चक्काजाम

Thu, 10 Jul 2025 08:24 AM IST
ज्योति भास्कर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली।
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली। Published by: ज्योति भास्कर Updated Thu, 10 Jul 2025 08:24 AM IST
सार

दस केंद्रीय श्रमिक संगठनों (सीटीयू) और किसानों की ओर से श्रम कानूनों और केंद्र की नीतियों के विरोध में बुधवार को बुलाए गए भारत बंद का बंगाल, केरल, पुडुचेरी और ओडिशा समेत कई राज्यों में मिला-जुला असर दिखा, जबकि उत्तर भारत के राज्यों में जनजीवन सामान्य रहा।

विज्ञापन
nationwide trade union strike highlights bank railways post transport services aicctu skm ciut protest
भारत में हड़ताल के दौरान प्रयागराज में बैंक कर्मियों का समूह - फोटो : एएनआई

विस्तार

उदारीकरण, बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के विरोध दिल्ली में दिल्ली में अखिल भारतीय केंद्रीय ट्रेड यूनियन परिषद (एआईसीसीटीयू ) के सदस्यों ने जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन किया।। झारखंड में ट्रेड यूनियनों ने दावा किया कि चार नई श्रम संहिताओं सहित केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में बुलाई गई राष्ट्रव्यापी हड़ताल से कोयला, बैंकिंग और अन्य क्षेत्र प्रभावित हुए। माकपा शासित केरल में मंगलवार मध्य रात्रि से हड़ताल शुरू होने के बाद से ही राज्य में अधिकतर जगह पूर्ण बंद का माहौल रहा।

विज्ञापन

nationwide trade union strike highlights bank railways post transport services aicctu skm ciut protest
भारत में हड़ताल के दौरान एक शहर का मंजर - फोटो : एएनआई

नए लेबर कोड के विरोध में ट्रेड यूनियन के कर्मचारियों ने राष्ट्रीय राजधानी के जंतर मंतर पर प्रदर्शन किया। अधिकांश इलाकों से खबर आई कि भारत बंद का असर नहीं दिखा, राजधानी में बाजार गुलजार रहे। दरअसल, केंद्र सरकार की नीतियों खासकर नए लेबर कोड और निजीकरण के विरोध में बुधवार को देशभर में भारत बंद का आह्वान किया गया। इस हड़ताल को 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों का समर्थन प्राप्त था, लेकिन दिल्ली के बड़े बाजार आम दिनों की तरह खुले रहे। 

ये भी पढ़ें- Bharat Bandh: ट्रेड यूनियनों की हड़ताल का दिखा मिला-जुला असर; जंतर-मंतर पर AICCTU ने किया विरोध प्रदर्शन

दफ्तरों और संस्थानों में कामकाज भी आम दिनों की तरह सामान्य रहा और मेट्रो एवं बस सेवाएं भी बिना किसी रुकावट के चलती रहीं। इस दौरान जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन हुआ। केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में अखिल भारतीय केंद्रीय ट्रेड यूनियन परिषद के सदस्य जंतर-मंतर पर जुटे और विरोध प्रदर्शन किया। दिल्ली पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे।

ये भी पढ़ें- Bihar Chakka Jam: बिहार में विपक्षी दलों का चक्काजाम; कई NH जाम, इन जिलों में ट्रेनें रोकीं; आम लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन

nationwide trade union strike highlights bank railways post transport services aicctu skm ciut protest
भारत में हड़ताल: ट्रे़ड यूनियन के लोगों ने की नारेबाजी - फोटो : एएनआई

संयुक्त किसान मोर्चा जैसे किसान संगठनों का भी समर्थन
इस आंदोलन में स्वरोजगार समूह जैसे सेल्फ एम्प्लॉइड वूमेन्स एसोसिएशन (एसईडब्ल्यूए) और ग्रामीण समुदायों ने भी भाग लेने का निर्णय लिया है। आंदोलन को संयुक्त किसान मोर्चा जैसे किसान संगठनों का भी समर्थन मिला है, जो पहले कृषि कानूनों के विरोध में अग्रणी भूमिका में रह चुका है। इसके अलावा एनएसडीसी लिमिटेड, स्टील प्लांट्स जैसे सार्वजनिक क्षेत्र के कर्मचारी भी समर्थन में हैं।

देशभर के किसी भी वाणिज्यिक बाजार पर भारत बंद का असर नहीं पड़ा। सभी बाजार खुले रहे और व्यापार सामान्य रूप से चलता रहा। व्यापारियों ने इस बंद को समर्थन नहीं दिया और राष्ट्रहित में काम जारी रखा।
-प्रवीन खंडेलवाल, सांसद, चांदनी चौक, दिल्ली  

अस्पतालों में बेज लगाकर किया काम   
अपनी मांगों को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाने के लिए अस्पतालों में कर्मचारियों ने बेज लगाकर कार्य किया। भोजन अवकाश में जीबी पंत अस्पताल, लोकनायक अस्पताल, अरुण आसफ अली अस्पताल, लाल बहादुर शास्त्री, केंद्र के सफदरजंग अस्पताल, कलावती शरण अस्पतालों में आम सभा की गई। सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ काली पट्टी बांध कर विरोध दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed