फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   national parties collected over 3370 crore rupees from unknown sources in 2019 20 says ADR report

एडीआर की रिपोर्ट: 2019-20 में राष्ट्रीय पार्टियों को अज्ञात स्रोतों से मिले 3370 करोड़, भाजपा को सबसे ज्यादा

Tue, 31 Aug 2021 06:27 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 31 Aug 2021 06:27 PM IST
सार

राष्ट्रीय राजनीतिक दलों में भाजपा, कांग्रेस, एनसीपी (राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी), सीपीआई (कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया), सीपीआई (एम), टीएमसी (तृणमूल कांग्रेस) और बसपा (बहुजन समाज पार्टी) हैं। अज्ञात स्रोतों से सबसे ज्यादा पैसा केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा को मिला है।

विज्ञापन
national parties collected over 3370 crore rupees from unknown sources in 2019 20 says ADR report
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

राष्ट्रीय राजनीतिक दलों को वित्त वर्ष 2019-20 में अज्ञात स्रोतों से 3371.41 करोड़ रुपये की राशि प्राप्त हुई थी। यह राशि इन पार्टियों की उसी वित्त वर्ष में कुल आय की 70.98 फीसदी है। यह जानकारी चुनाव अधिकार समूह एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने मंगलवार को जारी एक रिपोर्ट में साझा की।

विज्ञापन


एक नई रिपोर्ट में एडीआर ने कहा है कि भाजपा ने अज्ञात स्रोतों से हुई आय 2642.63 करोड़ रुपये (कुल राशि का 78.24 फीसदी) घोषित की है। यह सभी राष्ट्रीय राजनीतिक दलों में सबसे ज्यादा है। इसके अलावा कांग्रेस पार्टी ने अज्ञात स्रोतों से हुई आय 526 करोड़ (कुल राशि का 15.57 फीसदी) रुपये घोषिक की है।
विज्ञापन


रिपोर्ट में कहा गया है कि वित्त वर्ष 2004-05 और 2019-20 के बीच राष्ट्रीय राजनीतिक दलों को अज्ञात स्रोतों से कुल 14,653.53 करोड़ रुपये प्राप्त किए। अज्ञात स्रोतों से होने वाली आय वह राशि है आयकर रिटर्न में घोषित तो की जाती है लेकिन 20 हजार रुपये से कम के दान के लिए स्रोत का नाम नहीं बताया जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed